Pics: दिल्ली-यूपी सब जगह मौसम दिलकश
भोपाल| राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज धूप से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। मप्र में धीरे-धीरे धूप की तल्खी बढ़ने लगी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह चटख धूप रही। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
आईये जानते हैं मध्य प्रदेश के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उप्र के कई इलाकों में बारिश
लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के कई जिलों में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिन में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में साफ रहेगा आसमान
नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है।

बिहार में छाए हल्के बादल
पटना| बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में आसमान साफ रहने तथा अधिकांश इलाकों में हल्के बादल छाए रहने के आसार जताए हैं। कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

मौसम में बदलाव
भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम में बदलाव हुआ है और गुरूवार सुबह तेज धूप निकली है। लेकिन शाम तक मौसम बदल सकता है।

धूप निकली
शिमला। शिमला समेत राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बढ़िया धूप निकली है जिससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिली है।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications