Weather Alert in Mumbai: भारी बारिश के कारण कई लोकल ट्रेनें रद्द, कई राज्यों में बरसेंगे बादल
नई दिल्ली, 21 जुलाई। मुंबई में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है, मौसम विभाग ने आज भी यहां रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते उम्बेरमाली रेलवे स्टेशन और कसारा के बीच लोकल ट्रेन सेवा रोक दी गई है तो वहीं रेलवे ट्रैैक पर पानी भरने के कारण इगतपुरी और खारदी के बीच भी रेल सेवाएं बाधित हैं। प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। BMC के मुताबिक मुंबई में बुधवार को 68.72 मिलीमीटर बारिश हुई है।
Recommended Video

दिल्ली-यूपी में हो सकती है बारिश, जारी हुआ ALERT
केवल मुंबई ही नहीं बल्कि मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि अगले 2 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। उत्तर पश्चिम, उत्तरी दिल्ली, जींद, रोहतक, कैथल, रेवाड़ी, बावल, तिजारा, कासगंज, भरतपुर, नदबई, डीग और बरसाना में तेज बारिश हो सकती है।

हिमाचल-उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
IMD ने कहा है कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। उसने आज से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, और दिल्ली, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तरी कोंकण, बिहार और बंगाल में भी भारी बारिश की आशंका व्य्यक्त की है। हिमाचल-उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा,तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश हो सकती है तो वहीं 28 जुलाई तक पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ जैसे आसार दिख रहे हैं।

कर्नाटक, केरल में भी अलर्ट
तो वहीं 25-26 जुलाई तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications