दिल्ली में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत
नई दिल्ली। बुधवार शाम को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश के बाद आमजन को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है। बुधवार शाम को पहले धूल भरी आंधी चली जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ लेकिन देर शाम बारिश ने गर्मी से राहत दी। तेज हवा के चलते दिल्ली में कई जगह पेड़ गिर गए और कई जगहों पर ट्रैफिक जाम है। एक तरफ बारिश से गर्मी से राहत मिली है तो वहीं तेज हवाओं से कई फसलों को नुकसान का अंदेशा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी उत्तर भारत में बारिश का अनुमान जाहिर किया है।


उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार को मूसलाधार बारिश के बीच बादल फट गया। इसमें राहत की बात ये रही कि इससे किसी की जान जाने की खबर नहीं है, वहीं माली तौर पर भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। कुछ वाहन जरूर पानी के बहाव की चपेट में हल्के-फुल्के क्षतिग्रस्त हुए। चमोली जिले के नारायण बागड़ गांव में बादल फटा है। बादल फटने भारी पानी सड़कों पर दिखा और कई वाहन भी इसकी चपेट में आए।


आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से गर्मी ने आमजन को हलकान किया हुआ था, गर्मी और लू के थपेड़ों कारण लोगों को घर में कैद कर दिय था। राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात और मध्य प्रदेश, दिल्ली में मई के शुरुआती दो दिनों में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। ऐसे में बुधवार शाम को बदले मौसम ने राहत दी है।















Click it and Unblock the Notifications