Weather Alert: इन दक्षिण राज्यों में 1 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना
Odisha Weather News ,Odisha Weather Update, Rain in odisha, Cold Weather, Andhra Pradesh Weather News, Karnataka Weather News, Rain in Karnataka, Rain in Andhra Pradesh,Weather News today, Weather News today, India Me
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: उत्तर-पूर्वी राज्यों में अब सुबह-शाम की ठंड शुरू हो गई है। कश्मीर और लद्दाख में में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने लगी है। तो दूसरी मौसम विभाग ने ओडिशा के लिए बारिश की भविष्यवाणी की है तो आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश की संभावना जताई है। अपने लेटेस्ट मौसम अपडेट में मौसम विभाग ने ओडिशा और उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए भारी वर्षा के संकेत दिए हैं।

इसी के साथ तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, पुडुचेरी, तमिलनाडु के तटीय जिलों माहे और कराईकल सहित जैसे दक्षिणी राज्यों में भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम बंगोपसागर और श्रीलंका के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके प्रभाव से ओडिशा के 7 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की जानकारी भुवनेश्वर मौसम विभाग सेंटर की ओर से जारी की गई है।
इन दक्षिणी राज्यों में 1 नवंबर तक भारी बारिश की भविष्यवाणी
Recommended Video
मौसम विभाग ने अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन में कई दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के लिए 1 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, उत्तर पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्व और उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
केरल के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण केरल में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसमें 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं और लोगों को समुद्र और समुद्र तटों के पास न जाने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications