Monsoon Arrival: भीगने के लिए हो जाएं तैयार! आपके राज्य में इस दिन आ रहा है मानसून, होगी झमाझम बारिश

Weather, Monsoon kab aayega: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदला है। देश के कई राज्यों में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। जिसके बाद लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की है।

राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिल पाई है, तो वहीं लू की मार झेल रहे उत्तर भारत में पिछले 24 घंटों में तेज अंधड़ व झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Monsoon Arrival

इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अच्छी खबर दी है। मानसून की बारिश से कई क्षेत्रों में राहत मिलने की उम्मीद है।

कब तक आएगा मानसून?

मौसम विभाग ने अपने ताजा अनुमान में बताया कि धीमी शुरुआत के बाद अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अब यह उत्तर की ओर बढ़ रहा है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, उप-हिमालयी बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने को है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 जून से 3 जुलाई के बीच मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून छा जाएगा और झमाझम बारिश होगी।

कहां-कहां, कब-कब होगी बारिश?

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 2 से 3 दिन में दिल्ली, बिहार, झारखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है। अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। हालांकि, दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और उसके आस पास इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ बारिश, धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

उत्तरी भारत में लू से राहत

पिछले कई रोज से लू की मार झेल रहे उत्तर भारत को अब राहत मिलती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति की उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटों में प्री मानूसन और पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तेज आंधी व बारिश हुई। आईएमडी ने बताया कि इस विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के चलते जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+