Weather Updates LIVE: पूर्वोत्तर समेत पश्चिम और दक्षिण के राज्यों में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Weather Updates LIVE: देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली, एमपी, बिहार, यूपी, एमपी और झारखंड में भारी बारिश की आशंका जताई है और इसी कारण सबको सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा है।

तो वहीं गुजरात, बंगाल और पूर्वोत्तर में भी जमकर बारिश हो सकती है, बाढ़ से जूझ रहे असम में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

Weather Updates LIVE

पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Aug 13, 2024, 8:38 PM IST

14 और 15 अगस्त को इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में अगले दो दिन तक राजस्थान, दक्षिणी कर्नाटक समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में हल्की से भारी बारिश की का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
Aug 13, 2024, 6:16 PM IST

भारी बारिश की चेतावनी

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अगले दो घंटों के भीतर ट्विन सिटी इलाकों (भुवनेश्वर-कटक) में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
Aug 13, 2024, 5:16 PM IST

राजस्थान में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

राजस्थान में जयपुर, सीकर समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Aug 13, 2024, 2:08 PM IST

दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा की

दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा, "हथनीकुंड बैराज से करीब 13000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और ओल्ड दिल्ली रेलवे ब्रिज पर करीब 204.35 पानी का जलस्तर है और ये चेतावनी के लेवल के बिल्कुल करीब है। मुझे लगता है कि थोड़े दिन में चेतावनी के लेवल पर आ जाएगा। आज हमने स्थिति की समीक्षा की है। लोगों को बोला गया है कि यमुना नदी से दूर रहे। बच्चों को यहां से दूर रखें.... हर स्थिति से निपटने के लिए हम तैयार हैं। "
Aug 13, 2024, 12:28 PM IST

तेलंगाना: हैदराबाद शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई

तेलंगाना: हैदराबाद शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
Aug 13, 2024, 10:32 AM IST

खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित

खराब मौसम के कारण आज अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है, मौसम विभाग ने आज कश्मीर में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
Aug 13, 2024, 8:52 AM IST

20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने की ये अपील

UP Rain: 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने की सतर्क रहने की अपील, नदियां भी उफान पर, देखें ताजा update
Aug 13, 2024, 8:51 AM IST

एमपी में मानसून पर लगा 'ब्रेक'

एमपी में मानसून पर लगा 'ब्रेक', इंदौर भोपाल का जानिए 16 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश
Aug 13, 2024, 8:51 AM IST

इन 4 ज़िलों में होगी भारी बारिश

बिहार के इन 4 ज़िलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी, पढ़िए मौसम समाचार
Aug 13, 2024, 8:50 AM IST

हिमाचल में आज भी Orange अलर्ट है

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल में आज भी Orange अलर्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+