Bihar Weather News: बिहार के इन 4 ज़िलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी, पढ़िए मौसम समाचार

Bihar Weather News: बिहार में बारिश से मौसम सुहाना हो चुका है, मानसून एक्टिव मोड में है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम इसी तरह खुशनुमा बना रहेगा। बारिश को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।

IMD के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है, इसके साथ ही बारिश की वजह से नदियों में जलस्तर में भी इज़ाफ़ा हो सकता है। प्रदेश में कई प्रमुख नदियों में पहले ही जलस्तर लाल निशान के पार हो चुका है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। अभी बारिश को लेकर कोई ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है।

There will be heavy rain in these 4 districts of Bihar warning of thunderstorm also weather news bihar

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के लगभग ज़िले में अभी बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार को गोपालगंज, सीवान, कैमूर और रोहतास में तेज़धार बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर बिहार समेत कोसी- सीमांचल के अलावा दूसरे क्षेत्रों के ज़िलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया। भोजपुर, मुजफ्फरपुर और लखीसराय में भी बारिश के आसार हैं।

मौसम के मिज़ाज को देखते हुए लोगों से यह अपील की गई है कि मौसम ख़राब होने पर घरों में रहें, बहुत ही ज़रूरी काम नहीं हो तो बाहर नहीं निकलें। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीच नहीं जाएं। मौसम विभाग के मुताबिक 15 अगस्त तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी।

इस वजह से प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में हल्के और घने बादल छाये रहने की उम्मीद है। जिले में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। प्रदेश में 14 अगस्त तक 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहने का अनुमान है। वहीं 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज की जा सकती है। औसतन 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+