Weather Update Live: भारी बारिश के चलते गाजियाबाद के स्कूलों के समय बदले गए

Weather Update LIVE: देश के कई राज्यों में भारी बारि्श का तांडव जारी है। आज भी कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई प्रदेशों में रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें कर्नाटक और महाराष्ट्र का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Weather Update LIVE

LIVE Feed
Jul 27, 2023, 11:15 AM IST
दिल्ली

स्कूलों के समय में बदलाव किया गया

दिल्ली-NCR के कुछ स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, गाजियाबाद के स्कूलों में 12 बजे तक ही क्लास लगेगी।
Jul 27, 2023, 10:53 AM IST
महाराष्ट्र

ऑरेंज अलर्ट जारी'

मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, 'ऑरेंज अलर्ट जारी' है।
Jul 27, 2023, 10:01 AM IST
उत्तराखंड

बारिश का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी है, बारिश के बीच भूस्खलन के कारण ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बााधित हो गया है।
Jul 27, 2023, 9:34 AM IST
तेलंगाना

मुलुगु में जलजमाव

लगातार बारिश के कारण मुलुगु में NH-163 पुल के पास जलजमाव हो गया है।
Jul 27, 2023, 9:10 AM IST
महाराष्ट्र

नागपुर शहर में भारी बारिश

नागपुर शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। आरयूबी और हवाईअड्डा के एंट्री रोड जलभराव के कारण बंद हैं।
Jul 27, 2023, 8:37 AM IST
तेलंगाना

तेलंगाना में "रेड अलर्ट"

तेलंगाना में आईएमडी ने 10 जिलों में "रेड अलर्ट" जारी किया है, जिसमें खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबुबाबाद में अत्यधिक बारिश होने की आशंका है।
Jul 27, 2023, 8:36 AM IST
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में "ऑरेंज अलर्ट" जारी

शिमला, सोलन और मंडी सहित हिमाचल प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश के लिए "ऑरेंज अलर्ट" जारी है।
Jul 27, 2023, 7:37 AM IST

मुंबई में आज स्कूल बंद

भारी बारिश के चलतए आज मुंबई में आज स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
Jul 26, 2023, 10:46 PM IST
हरियाणा

हरियाणा में प्राकृतिक आपदा के कारण पांच लोगों की मौत

हरियाणा के सूचना विभाग ने बताया है कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के कारण पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है।
Jul 26, 2023, 9:22 PM IST
महाराष्ट्र

IMD ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मुंबई, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश की आशंका है।
Jul 26, 2023, 8:37 PM IST
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश के बाद शिमला में धुंध, तीन दिनों तक बरसात के आसार, IMD का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद शिमला में धुंध के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिनों तक लगातार बरसात के आसार हैं। IMD ने जनता को सतर्क करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Jul 26, 2023, 8:25 PM IST
तेलंगाना

वारंगल में मूसलाधार बारिश, जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश से हालात दयनीय हैं। वारंगल में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव के विजुअल सामने आए हैं। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
Jul 26, 2023, 8:22 PM IST

तेलंगाना के महबूबाबाद में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात

तेलंगाना के महबूबाबाद में कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
Jul 26, 2023, 7:06 PM IST

यमुना के जलस्तर में मामूली कमी, खतरा टला नहीं

बुधवार को दल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गई। 205.47 मीटर पर यमुना नदी बह रही है जो खतरे के निशान से 0.17 सेंटीमीटर ऊपर है। यानी खतरा टला नहीं है।
Jul 26, 2023, 3:57 PM IST
दिल्ली

तीन दिनों तक जमकर होगी बारिश

दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा में अगले तीन दिनों तक जमकर होगी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Jul 26, 2023, 3:51 PM IST
महाराष्ट्र

रत्नागिरी में Red Alert

आईएमडी ने रत्नागिरी जिले में कल के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है जबकि मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Jul 26, 2023, 2:18 PM IST
उत्तर प्रदेश

नोएडा में जलजमाव

हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा में जलजमाव हो जाता है।
Jul 26, 2023, 2:00 PM IST
उत्तर प्रदेश

सड़कों पर जलजमाव

भारी बारिश की वजह से गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में सड़कों पर जलजमाव हुआ है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई है।
Jul 26, 2023, 1:59 PM IST
तेलंगाना

NH-164 पुल के ऊपर से पानी बह रहा

भारी बारिश के कारण NH-164 पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। पुलिस ने गाइडलाइंस जारी की।
Jul 26, 2023, 1:58 PM IST
दिल्ली

ली-बदरपुर रोड पर जलभराव

दिल्ली में भारी बारिश के कारण महरौली-बदरपुर रोड पर जलभराव हुआ।
Jul 26, 2023, 1:57 PM IST
राजस्थान

कई जिलों में अलर्ट जारी

जयपुर शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है, राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी है।
Jul 26, 2023, 12:29 PM IST
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में बरसे बादल

गाजियाबाद में आज बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अगले दो दिनों तक यहां मौसम गीला ही रहेगा।
Jul 26, 2023, 11:09 AM IST

अलर्ट जारी

गुरुग्राम, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश होने वाली है।
Jul 26, 2023, 10:47 AM IST
दिल्ली

मयूर विहार में काफी बारिश हुई

दिल्ली में आज सुबह से तेज बारिश हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह आठ बजे तक दिल्ली के मयूर विहार में 110.5 मिमी बरसात हो चुकी है।
Jul 26, 2023, 10:00 AM IST
महाराष्ट्र

तानसा झील का पानी बढ़ा

मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली से तानसा झील का जलस्तर आज सुबह 4:35 बजे काफी बढ़ गया।
Jul 26, 2023, 9:23 AM IST
ओडिशा

भारी बारिश की

आज ओडिशा में भारी बारिश की आशंका है इसलिए यहां के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को 27 जुलाई तक समुद्र में जाने से रोका गया है।
Jul 26, 2023, 9:02 AM IST
दिल्ली

इन जगहों में भारी बारिश की आशंका

अगले कुछ घंटों में बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, मॉडल टाउन, करावल नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम मे बारिश हो सकती है।
Jul 26, 2023, 8:50 AM IST
कर्णाटक

कर्नाटक में भी रेड अलर्ट

आज कर्नाटक में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी दो दिनों से भारी बारिश हो रही है।
Jul 26, 2023, 8:34 AM IST
दिल्ली

दिल्ली में भी आज तेज बारिश हुई

दिल्ली में भी आज तेज बारिश हुई है, जिससे लोगों को उमस तो राहत मिली है लेकिन सड़कों पर कई जगहों पर पानी एकत्र हो गया है।
Jul 26, 2023, 8:32 AM IST
उत्तर प्रदेश

सड़कों पर जलभराव

नोएडा में आज तेज़ बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+