Weather Update in Hindi: कई राज्यों में होगा मौसम खराब, IMD ने जारी किया ALERT

Weather Update in Hindi: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज कई राज्यों में मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया गया है।

Weather Update in Hindi

आईएमडी ने कहा है कि मानसूनी बारिश अब अपने अंतिम दौर में हैं, ये इस वक्त पूर्वी भारत में एक्टिव है, मिडिल और वैस्ट इंडिया में में ये 17 सितंबर को एक्टिव होगी और इसी के चलते देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है इसलिए मौसम विभाग ने कई प्रांतों में अलर्ट जारी किया हुआ है।

दिल्ली में होगी हल्की बारिश

दिल्ली में आज से लेकर अगले 6 दिन मौसम खराब रहेगा और यहां पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अंदेशा है और इसलिए आज भी अलर्ट जारी है। लखनऊ में हल्की बारिश हो सकती है तो यहां के कई शहरों में भारी बारिश के आसार हैं।

उत्तराखंड

उत्तराखंड के कुछ शहरों में येलो और कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी है। कहीं-कहीं बिजली चमकने और भूस्खलन होने की आशंका है।

इन जगहों पर भी हो सकती है भारी बारिश

बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड , पूर्वोत्तर , ओडिशा और दक्षिण भारत में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं कर्नाटक और केरल में भी मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है तो वहीं तेलंगाना और आंध्रा में भी भारी बरसात हो सकती है। इसलिए सभी को सेहत के प्रति सावधान रहने को कहा गया है।

मानसून सीजन

आपको बता दें कि देश में मानसून सीजन जून से सितंबर तक रहता है, इस बार मानसून आया तो लेट लेकिन इसने कई राज्यों में तूफानी बारिश की। इस बार मानसून ने हिमाचल को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई है, यहां पर सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवाई तो वहीं करोड़ों का नुकसान भी हुआ। वैज्ञानिकों ने कहा कि जैसी प्रलय इस बार हिमाचल में हुई वैसी कई दशकों में नहीं देखी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+