यूपी के फतेहगढ़ में 42.5 डिग्री पहुंचा पारा, जानिए वो 10 जगह...जहां बरस रही है आसमान से आग
यूपी के फतेहगढ़ में 42.5 डिग्री पहुंचा पारा, जानिए वो 10 जगह...जहां बरस रही है आसमान से आग
नई दिल्ली, 06 जुलाईं: भारत समेत दुनियाभर में इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। जून महीने की तरह जुलाई भी लोगों को झुलसा देने वाला साबित हो रहा है। भारत ही बल्कि अन्य देशों के लिए भी ये महीना बहुत ही ज्यादा गर्म साबित हो रहा है। अमेरिका में गर्मी और हीट वेव की वजह से कम से कम 95 लोगों की मौत हो गई है। भारत की बात करे तो देश के उत्तरी भागों में गर्म मौसम की स्थिति फिलहाल जारी रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में तापमान में और वृद्धि होने और गर्मी बढ़ने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में पारा 42.5 डिग्री पहुंच गया है। वहीं गुरुग्राम में 41.8 डिग्री पर तापमान है। आइए जानें भारत के 10 ऐसे शहरों के बारे में जहां गर्मी में जीना दूभर हो गया है।
Recommended Video

मौसम विभाग के मुताबिक, भारत में 10 सबसे गर्म जगह
इस साल की गर्मी ने पिछले साले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली में 90 सालों बाद इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक उत्तर प्रदेश का फतेहगढ़ देश के सबसे गर्म जगहों में से एक हैं, जहां इस वक्त सबसे ज्यादा तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस है।
वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस है। राजस्थान के गंगानगर में पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस है। हरियाणा के हिसार में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस है। राजस्थान का सवाई माधोपुर भी भारत के गर्म जगहों में से एक है, जहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस है।

दिल्ली में 39.5 पहुंचा पारा
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली भी देश के गर्म जगहों में से है, जहां इस वक्त तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस है। वहीं पंजाब के बठिंडा में पारा 40 डिग्री सेल्सियस है। (हिमाचल प्रदेश के ऊना में भी गर्मी से लोगों को हाल बेहाल है, यहां तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस है।
वहीं चंडीगढ़ में तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस है। जम्मू और कश्मीर के कठुआ में भी इस साल भयंकर गर्मी पड़ रही है, वहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है।

जानें दिल्ली में कब आएगा मानसून?
आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 जुलाई के आसपास दिल्ली पहुंचेगा। पिछले 15 सालों में पहली बार दिल्ली में मानसून इतने देर से दस्तक दे रहा है। हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून 13 जून को दस्तक देने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आगे बढ़ना बंद कर दिया है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र के कई राज्यों में शुष्क मौसम बना हुआ है।
मौसम विभाग ने 5 जुलाई को अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मंगलवार यानी आज (6 जुलाई) पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications