Weather Alert: राजस्थान के चूरू में -1.1 डिग्री पहुंचा तापमान, कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी

Weather Alert: राजस्थान के चूरू में -1.1 डिग्री पहुंचा तापमान, कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 19 दिसंबर: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का सीधा असर अब मैदानी क्षेत्रों में दिखने लगा है। पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है और अब कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि 18 दिसंबर तक राजस्थान के चूरू जिले में न्यूनतम तापमान-1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तो वहीं, फतेहपुर में तापमान शून्य से -3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और माउंट आबू में शून्य से तीन डिग्री नीचे तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले 3 दिन शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी है।

Recommended Video

    Delhi-Rajasthan समेत 10 राज्यों में Cold Wave, अगले 5 दिनों का हाल जानिए | वनइंडिया हिंदी
    कई राज्यों में -1.6 पहुंचा तापमान

    कई राज्यों में -1.6 पहुंचा तापमान

    मौसम विभाग के मुताबिक, 18 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर सामान्य तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने ऐसी संभावनाएं जताई है कि तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, दिल्ली में शनिवार को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक यह सीजन के औसत से दो डिग्री कम था। बता दें, पहाड़ों से आ रही सर्दी ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। कहीं-कहीं घना कोहरा भी देखने को मिला, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

    तापमान में देखी जा रही है गिरावट

    तापमान में देखी जा रही है गिरावट

    मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक यही स्थिति रहने का आशंका व्यक्त की है। तेज हवा के साथ पहाड़ों की ठंड का असर मैदानी इलाकों में पहुंच गया है। तो वहीं, मेरठ 4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। लखनऊ में पारा पांच डिग्री रहा। वहीं, बिहार के कई इलाकों में ठिठुरन वाली ठंड पड़ रही है। खबर के मुताबिक, उत्तरी पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों में ठंडी हवाएं आ रही है। जिससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

    अगले दो दिनों तक दिल्लीवासियों को करना पड़ सकता है ठंड का सामना

    अगले दो दिनों तक दिल्लीवासियों को करना पड़ सकता है ठंड का सामना

    पहाड़ों और नॉर्थ वेस्ट इलाकों से आने वाली हवाओं की वजह से लोगों को ठिठुरन औऱ शीतलहर महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतक तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में दिल्‍लीवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। दिल्‍ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+