Weather Forecast: यूपी में बार- बार करवट ले रहा मौसम, 11 शहरों में बारिश, जानिए अन्य राज्यों का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। बारिश और हवाओं ने एक बार फिर तामपान में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग अगले चार दिनों के लिए बारिश और ओले गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते किसानों के टेंशन बढ़ गई है। यूपी के 33 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पिछले 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के 11 शहरों में बारिश हुई। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर, हिमाचाल और जम्मू में मौसम ने करवट ली।

इस हफ्ते कई राज्यों में मौसम में काफी बदलाव देखा गया। तेजी से गायब होती कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन बेमौसम बारिश और ओले की मार से किसान बेहाल हुए हैं। अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Weather forecast update rain

इस हफ्ते शुक्रवार को जम्मू व आसपास के इलाकों में शुक्रवार को शुरुआत हल्की-हल्की बरसात के साथ हुई। रिमझिम बारिश के बीच लोग अपने गंत्वयों के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही तापमान में गिरावट देखी गई है। इस बीच प्रदेश के सबसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। खराब मौसम के बीच डोडा में प्रशासन ने सभी स्कूलों को दो दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

यूपी में 4 दिन के लिए बारिश-ओले का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 11 शहरों में बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया कि शनिवार से सोमवार तक तेज हवाओं के साथ रुक- रुककर बारिश होने की संभावना है। लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, बरेली, आगरा समेत बिहार के कुछ जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। यूपी के कुछ जिलों में ओले गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यूपी के 33 जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

जम्मू का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने दो दिन तक 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच सैलानियों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य आंतरिक मार्ग प्रभावित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने जम्मू में भारी से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना के साथ कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अलर्ट में कहा गया है कि दो मार्च की देर रात तक उत्तरी कश्मीर, मध्य और दक्षिण कश्मीर व जम्मू संभाग के पीर पंजाल रेंज के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारीकी संभावना है। वहीं कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश या बारिश की उम्मीद है। जबकि छह से सात मार्च को भी कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू संभाग के रामबन, उधमपुर और रियासी में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि 2 मार्च तक हवाओं क गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

हरियाणा में बूंदाबांदी
हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कई जिलों में रात को रुक-रुककर बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अपडेट् के मुताबिक रविवार को बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर तेज बारिश की भी संभावना है। बहादुरगढ़, झज्जर, और सोनीपत समेत अन्य जिलों में बूंदाबादी हुई।

दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राजधानी का तापमान आज न्यूनतम 15 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री रहने का पूर्वानुमान व्यवक्त किया है। जबकि 3 मार्च यानी कि रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का संभावना व्यक्त की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+