Weather Forecast: चुभने वाली गर्मी से मिलेगी मुक्ति, कई राज्यों में ओलावृष्टि की आशंका, Orange Alert जारी

Weather Forecast Today: इस साल मानसून लेट एंट्री करेगा लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर से दक्षिण तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Forecast

Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण तक लोग प्रचंड गर्मी से परेशान हैं, हर किसी को अब झमाझम बारिश का इंतजार है तो आपको बता दें कि ये इंतजार अब खत्म होने जा रहा है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट ये बता रहा है कि भारत में अब हीटवेव की स्थिति अधिकांश जगहों पर देखने को नहीं मिलेगी और अब लोगों का सामना झमाझम बारिश से होगा।

Orange Alert जारी

आईएमडी ने कह है कि राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में अब ओलावृष्टि की संभावना है और लोगों को अब हीटवेव नहीं देखने को मिलेगी और इसी कारण उसने यहां पर Orange Alert जारी किया हुआ है।

भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी यूपी और पहाड़ों पर भी बारिश की आशंका है और इसी कारण उसने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है। उसका कहना है कि अगले तीन दिनों तक कश्मीर, हिमाचल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है और इसलिए सभी को उसने चेतावनी दी है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त मौसम की जानकारी जरूर लें ले।

बदली-बदली दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार से ही मौसम ने करवट ली है। कल से यहां पर बारिश हो रही है और आज भी यहां हल्की से भारी बारिश की संभावना दिख रही है। मौसम विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से यहां पर बारिश हो रही है। इस विक्षोभ का असर 28 मई तक रहेगा इसलिए यहां पर अगले तीन-चार दिन मौसम गीला ही रहने वाला है। आपको बता दें कि लगातार हो रही बारिश से दिल्ली के तपन में कमी हुई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

आज यहां होगी बारिश

फिलहाल मानसून के पूर्वानुमान के बीच मौसम विभाग ने आज का अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक आज पश्चिम बंगाल, यूपी-बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र , कर्नाटक, तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश तो वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर के राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है और इसलिए अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां बारिश के साथ -साथ बिजली भी कड़क सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती है।

क्या होता है Orange Alert

खराब मौसम की स्थिति को बताने के लिए मौसम विभाग रंगों का इस्तेमाल करता है, ये रंग हैं रेड, ग्रीन, यलो और ऑरेंज। जिसका अलग-अलग मतलब होता है। 'ग्रीन अलर्ट' का मतलब होता है कि इलाके में सामान्य बारिश होगी, जो कि खतरे की श्रेणी में नहीं आती है। 'येलो अलर्ट' का मतलब होता है कि आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होती है। तो वहीं 'ऑरेंज अलर्ट' भारी बारिश की आशंका को व्यक्त करती है और ये खतरनाक श्रेणी को बताता है तो वहीं 'रेड अलर्ट' अत्यधिक बारिश की आशंका को व्यक्त करती है और इस दौरान लोगों को सावधान रहने की जरूरत होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+