Weather: दिल्ली से UP तक बढ़ी गर्मी, दक्षिणी भारत में भारी बारिश का अलर्ट, कैसा रहेगा आज का मौसम
Weather Forecast Today: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। गर्मी ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप की वजह से तापमान बढ़ रहा है। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और आसपास के इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ चुका है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिणी राज्यों में मौसम कुछ अलग ही रूप में दिखेगा। 24 मार्च को केरल, कर्नाटका, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में अभी भी बारिश और बर्फबारी जारी है।

नया पश्चिमी विक्षोभ आज की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। कुछ राज्यों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट हैं। पूर्व और मध्य के कई हिस्सों में अभी भी बारिश हो रही है।
Delhi Weather: दिल्ली में भी लगातार तापमान बढ़ रहा है। हालांकि आज दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री तक रह सकता है। 27 मार्च से दिल्ली में मौसम बदल सकता है और बादल छाए रहने की संभावना है।
Weather Rain Alert: देश के इन राज्यों में होगी बारिश?
🔴 स्काईमेट के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आज और अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
🔴 आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में भी बारिश होने की बात कही गई है। वहीं ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में भी बारिश को लेकर अलर्ट है।
🔴 अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में आने वाले 2 से 3 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।
🔴 वहीं आज की रात से ही गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी भी शुरू हो सकती है।
अगले 2 से 3 दिनों में इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान
उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, आंतरिक महाराष्ट्र और देश के पश्चिमी हिस्सों में आने वाले 2-3 दिनों में तापमान बढ़ सकता है। तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप खिलेगी, जिससे तापमान में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच सकता है। यूपी के सभी जिलों में इन दिनों अधिकतम पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications