Weather Forecast: यूपी में निकली धूप, लोगों के चेहरे खिले

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह सुनहरी धूप रही। राजधानी सहित अन्य जिलों में एक दिन पहले की तुलना में कोहरा कुछ कम रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान मिर्जापुर सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लखनऊ में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईये जानते हैं यूपी के आस-पास के राज्यों का हाल...

मप्र में बारिश ने बढ़ाई ठंड

मप्र में बारिश ने बढ़ाई ठंड

भोपाल| मध्य प्रदेश में साल के अंतिम दिन बारिश होने से मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान ठंड में वृद्धि की संभावना व्यक्त की है।राज्य मे शीतलहर का प्रकोप जारी है और सुबह हुई बारिश ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में दिन चढ़ने के बावजूद आसमान पर बादल घिरे हुए हैं और धुंध बरकरार है। बदले मौसम का जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

दिल्ली में सर्द सुबह, 100 रेलगाड़ियां प्रभावित

दिल्ली में सर्द सुबह, 100 रेलगाड़ियां प्रभावित

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साल के अंतिम दिन की सुबह सर्द रही। कोहरे के कारण बुधवार को 100 रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हुआ। उत्तर रेलवे के अनुसार, राजधानी की तरफ आ रहीं 93 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं और आठ के समय में बदलाव किया गया है, जबकि दो को रद्द किया गया है।

राजस्थान

राजस्थान

राजस्थान में सुबह न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे कुछ दिनों से जारी कंपकपाती ठंड से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन दिनभर आसमान साफ रहने के आसार हैं।" दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 86 फीसदी दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश में धूप लेकर आई राहत

उत्तर प्रदेश में धूप लेकर आई राहत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह सुनहरी धूप रही। राजधानी सहित अन्य जिलों में एक दिन पहले की तुलना में कोहरा कुछ कम रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है।

वाराणसी

वाराणसी

वाराणसी में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री, कानपुर में 5.2 डिग्री, गोरखपुर में 7.6 डिग्री तथा इलाहाबाद में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+