Alert: अगले 24 घंटों में इन 15 राज्यों में हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। मॉनसून अपने आखिरी पड़ाव में देश के अधिकांश भागों में जमकर बरस रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्से जलमग्न हो चुके हैं और इन इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं, देश के दक्षिणी हिस्सों की बात करें तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु के ऊपर है और एक ट्रफ इस सिस्टम से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। इसलिए रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु के कुध हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में हो सकती है बारिश

दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में हो सकती है बारिश

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय भागों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। बेंगलुरु, कोच्चि और हैदराबाद में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। चेन्नई में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत की बात करें तो एक चक्रवात हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में है और इस प्रणाली से एक ट्रफ रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास से होते हुए आंध्र प्रदेश तक फैली है।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी हो सकती है हल्की बारिश

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी हो सकती है हल्की बारिश

इन मौसम प्रणालियों के कारण, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ सिक्किम और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कोलकाता, रांची में हल्की बारिश हो सकती है। देश के मध्य भागों में, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में रहेगा शुष्क मौसम

पूर्वी उत्तर प्रदेश में रहेगा शुष्क मौसम

विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। जबकि सौराष्ट्र और कच्छ का मौसम शुष्क रहेगा। जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन स्थानीयकृत मौसम गतिविधियों से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+