Weather: मौसम में होगा बड़ा बदलाव, दिल्ली में गर्मी में तो राजस्थान में बारिश, पढ़ें आज का वेदर रिपोर्ट

Weather Forecast India:उत्तर भारत में जहां कुछ दिनों पहले तक ठंडी हवाएं चल रही थीं, वहीं अब चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में पारा बढ़ गया है। आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना है। वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश में आज 04 अप्रैल को बारिश के अलर्ट हैं। उत्तराखंड में आज बादल छाए रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभालवा है।

दक्षिण भारत की बात करें तो केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन राज्यों में पिछले 24 घंटे के दौरान भी हल्की बारिश हुई है। अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गोवा और तमिलनाडु में बादल छाए रहने का अनुमान है, जिसकी वजह से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। केरल, तमिलनाडु के कई जिलों में काशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट है।

Weather Forecast India

पड़ाडी राज्यों में कैसा रहेगा आज मौसम?

पड़ाडी राज्यों के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं बर्फबारी की भी संभावना है। उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा और हालांकि दिन के समय बादल भी छाए रह सकत हैं। अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। वहीं हफ्तेभर बाद 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है। दिल्ली में दिन में आज भी तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में पश्चिमी हवा चलने की वजह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं पूर्वी राजस्थान में सुबह और शाम की ठंडक देखने को मिल रही है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 जिलों में बारिश होने की संभावना है। 5 अप्रैल से पश्चिमी जिलों में हीटवेव चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने के आसार हैं। मथुरा, हाथरस, कानपुर देहात, एटा समेत कई जिलों में हल्की बारिश होगी। वहीं दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि दो दिनों के बाद यूपी में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+