Weather: बिहार, झारखंड, बंगाल में 3 मई तक भारी बारिश के आसार, दिल्ली में कब बदलेगा मौसम, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Weather forecast: देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने देश के 21 राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं सौराष्ट्र और कच्छ, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़,में अलग-अलग स्थानों पर भीषण लू (हीटवेव) चलने की संभावना जताई है।

आईएमडी के मुताबिक विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं (50-60 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ तूफान और बारिश आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इन राज्यों में 03 मई तक बारिश हो सकती है।

Weather forecast

मौसम विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल से 3 मई के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की/मध्यम बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

भीषण गर्मी के बाद आखिरकार दिल्ली-एनसीआर को राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की है। बुधवार (30 अप्रैल) की सुबह ठंडी हवाओं ने मौसम के रुख में बदलाव का संकेत दिया है।

आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में बुधवार से बादल छाए रहेंगे और बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। गुरुवार और शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। बारिश से तापमान में कमी आएगी और मौजूदा गर्मी से राहत मिलेगी।

आईएमडी ने 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में 24 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच और धिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई है।

Today Weather forecast: देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में 30-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+