Weather: झुलसती गर्मी से कब मिलेगी राहत? कब होगी बारिश? दिल्ली से लेकर मुंबई तक जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Weather Forecasts Today: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के कई उत्तर भारतीय इलाकों में अभी भी तेज गर्मी का असर बना हुआ है। लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राहत भरी खबर दी है। आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
शनिवार यानी आज से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज तकी जाएगी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री के आसपास रहेगा। 15 जून को तापमान और नीचे आ सकता है, जब अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। इन दिनों में आंधी और बारिश के साथ मौसम कुछ हद तक सुहावना हो सकता है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Delhi Weather: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लू की स्थिति से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है। IMD) ने आंधी और बारिश का अनुमान लगाया है। IMD के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दिन में आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
Mumbai Weather: मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और आस-पास के इलाकों के लिए नए मौसम अलर्ट जारी किए हैं, जिसमें वीकेंड शनिवार-रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। IMD के मुताबिक मानसून के फिर से सक्रिय होने के कारण मुंबई और ठाणे में 15 जून तक येलो अलर्ट के तहत रहेंगे। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
मॉनसून अलर्ट: 25 जून तक पंजाब-उत्तराखंड समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून दस्तक देगा
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस साल मॉनसून सामान्य से पहले उत्तर-पश्चिम भारत में आ सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड सहित पूरे क्षेत्र में 25 जून तक बारिश शुरू हो जाएगी। दक्षिण भारत में मॉनसून की शुरुआत पहले ही हो चुकी है, केरल में यह 24 से 25 मई के बीच पहुंचा था, जो पिछले साल की तुलना में 8 दिन पहले था। हालांकि, इस समय मॉनसून की सक्रियता थोड़ी धीमी दिखाई दे रही है, लेकिन 11 जून के आसपास से फिर से गति पकड़ चुकी है।
दिल्ली में मानसून के आने की सामान्य तारीख 30 जून के आसपास है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 12 से 18 जून के बीच मध्य और पूर्वी भारत के शेष हिस्सों के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके 19 से 25 जून के बीच दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है।
केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, कोंकण और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। आईएमडी ने यह भी कहा है कि मानसून का दूसरा चरण पूर्वी भारत में फैलने की उम्मीद है, जिससे अगले सप्ताह के भीतर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications