Weather Forecast: तमिलनाडु में भारी बारिश, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका,उत्तर भारत में शीतलहर का Alert
आईएमडी ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत कई जिलों में अगले 24 घंटों के अंदर हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।

Weather Forecast: एक बार फिर से दक्षिण भारत भारी बारिश की चपेट में है, नवंबर-दिसंबर की बारिश से त्रस्त तमिलनाडु में दोबारा से बरसात ने अपना आतंक फैला दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में अगले 24 घंटों के अंदर तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका है, उसका कहना है कि भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने और समुद्र में लहरें उठने की आशंका है इसलिए मछुआरों का समुद्र में जाना खतरनाक हो सकता है।

मौसम विभाग ने चेन्नई में 'यलो अलर्ट' और थेनी, तेनकासी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, कन्याकुमारी, शिवगंगा, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागापट्टिनम और माइलादुथुराई में Orange Alert जारी किया है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा है। तमिलनाडु की बारिश का असर कर्नाटक और आंध्रा पर भी पड़ रहा है और इसी वजह से यहां पर भी मौसम काफी खराब है।

आईएमडी ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत कई जिलों में अगले 24 घंटों के अंदर हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। उसने विजयनगर, उडुपी ,उत्तर कन्नड़,कोडगु औऱ कोप्पल में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।

जहां दक्षिण भारत भारी बारिश की चपेट में है, वहीं उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दृश्यता भी काफी कम होगी तो वहीं इन राज्यों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है, लोगों को नए साल में भी कोहरे और शीतलहर से मुक्ति नहीं मिल पाएगी।
Weather: क्या है 'कोल्ड डे' और 'कोल्ड वेव' में अंतर?
तो वहीं आज दिल्ली में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है तो वहीं बरेली में शीत लहर की वजह से स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। जबकि कश्मीर , हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। यहां कि बर्फीली हवाएं लोगों को डरा रही हैं तो वहीं कश्मीर की डल झील में पानी जमने लगा है तो कुछ जगहों पर पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है क्योंकि यहां पाइपों में बर्फ जम गई है। आईएमडी ने कहा है कि इन राज्यों में अगले हफ्ते तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होने वाला और लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी झेलनी ही पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications