Weather Forecast: उत्तर में ठंड, दक्षिण में चक्रवात फेंगल का असर, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में पहुंचने के बाद चक्रवात फेंगल एक तूफान में बदल चुका है। भारत मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि उत्तर-पश्चिम में तमिलनाडु और पुडुचेरी की ओर बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में तमिनलाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
तमिलनाडु में चक्रवात के असर के चलते तापमान में तेजी से गिरावट आई है। कांचीपुरम जिला कलेक्टर कलईसेलवी मोहन ने मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के कारण 30 नवंबर को कांचीपुरम जिले में निजी शिक्षण संस्थानों सहित स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश की घोषणा की है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। शनिवार को ठंडी हवाएं भी लोगों को कंपकपी वाली सर्दी का एहसास कराएंगी। दोपहर बाद हल्का मौसम साफ हो जाएगा और हल्की धूप रहेगी।

कहां- कहां बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विभाग ने शनिवार(30 नवंबर को)दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कारईकाल, कोस्टल आंध्र प्रदेश, यनम में भारी से भारी बारिश की संभावना है।
आईएमडी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कारईकाल, कोस्टल आंध्र प्रदेश, यनम में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप
दिल्ली और एनसीआर में ठंड के साथ धुंध बनी रहेगी। शनिवार (30 नवंबर) सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। चक्रवाती तूफान फेंगल का असर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तक भी नजर आ सकता है। तूफान के असर के चलते रात को कोहरा कम होने के साथ ही दिन में धूप के दर्शन भी होंगे। यूपी- बिहार में अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमन के मुताबिक, पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में अगले 24 घंटे में सुबह के समय घने कोहरे का प्रभाव रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications