Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कोहरे का प्रकोप, पंजाब-हरियाणा समेत UP में रेड अलर्ट, IMD से जानें अयोध्या का हाल?

Weather News in Hindi: जनवरी का आधा से ज्यादा महीना गुजरने के बाद भी ठंड का कहर जारी है। लगातार ठंड डबल डोज दे रही है। बर्फीली हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। कोहरे के कारण ट्रेनें और फ्लाइट कैंसिल हो रही हैं। वहीं, शीतलहर लोगों का हाजमा खराब कर रही है। बर्फ की तरह जमा देने वाली ठंडी हवा अपना सितम ढाह रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो अभी ठंड से इतनी जल्दी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी रहेगा।

Weather Forecast

सोमवार के मौसम को लेकर विभाग ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि, बाद में तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की संभावना
आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को घने से लेकर बहुत घने कोहरे और ठंड दिन की स्थिति रहेगी। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि,बीते दो दिनों से सुबह घना कोहरा और रात को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में ज्यादातर इलाकों में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा देखा गया। दोपहर बाद कुछ जगह सूरज देवता ने दर्शन दिए। लेकिन, सर्दी कम नहीं हुई। रात तक शीतलहर ने ठंड का एहसास कराया।

कई फ्लाइट्स और ट्रेनें कैंसिल
उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति के कारण हवाई और रेल यातायात बाधित हुआ। दिल्ली आईजीआई हवाई अड्डे पर शून्य दृश्यता के कारण दिल्ली जाने वाली कई उड़ानें और ट्रेनें देरी से या रद्द कर दी गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि ये स्थितियां अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोहरे के चलते 356 फ्लाइट्स के टेक ऑफ और लैंडिंग में करीब एक घंटे की देरी हुई। वहीं, ट्रेनों की बात करें तो, दिल्ली आने वाली 45 से अधिक ट्रेनें तय समय से 4 घंटे तक की देरी से चलीं।

अयोध्या में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप
अयोध्या में आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन जारी है। इस बीच, आईएमडी ने मौसम को लेकर सतर्क किया है। मौसम विभाग ने कहा कि राम नगरी अयोध्या में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप रहेगा। तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+