Weather Forecast: भीषण गर्मी के महीन में मस्त मौसम! 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में झमाझम बारिश, VIDEO
समूचे उत्तर भारत में भीषण गर्मी के मौसम में बारिश बड़ी राहत लेकर आई है। आईएमडी ने अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव बने रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

Weather Forecast: पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर के कई राज्यों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में भी तीन दिन तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। आमतौर पर मई के महीने में भीषण गर्मी होती है। इस मौसम में लू के बीच दिन में घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल होता है। ऐसे में बारिश का अलर्ट गर्मी से बड़ी राहत लेकर आया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
हिमाचल में बारिश की VIDEO
हिमाचल में झमाझम बारिश की तस्वीरें भी सामने आईं। हिमाचल प्रदेश के मौसम विज्ञान विभाग प्रमुख, सुरेंद्र पॉल ने कहा, हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कुछ इलाकों में अगले 2-3 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
तापमान में गिरावट
पॉल के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, पूरे राज्य में बारिश हुई, कांगड़ा में सबसे अधिक बारिश हुई। शिमला और जुब्बल में ओलावृष्टि की खबरें आई हैं। अगले 48 घंटों तक बारिश जारी रहेगी। तापमान में भारी गिरावट आई है।
सोमवार को आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। उन्होंने कहा, "पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगभग पूरे उत्तर भारत में बारिश को लेकर तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी अगले तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी।"
यह भी पढ़ें: दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
'ऑरेंज अलर्ट' जारी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश और दिल्ली में बारिश के चलते अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में ओला गिरने की संभावना है।
Recommended Video

इसके अलावा हरियाणा के गोहाना और यूपी के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हस्तिनापुर, चांदपुर, मेरठ, किठौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर और जहांगीराबाद के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक शिमला में अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी जारी रहेगी। उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग भोपाल केन्द्र की ओर जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में आज बारिश की संभावना है। इसके अलावा विभाग ने कई इलाकों में बारिश के चलते 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।
यह भी पढ़ें: MP Weather: शिवपुरी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत, जानें मौसम का ताजा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications