MP Weather: शिवपुरी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत, जानें मौसम का ताजा अपडेट
MP Weather Update: शहर में रुक-रुक कर बूंदाबांदी ही होती रही। इस दौरान गर्मी से पूरी तरह राहत मिल गई, अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस हो गया।

Shivpuri Weather updated: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शिवपुरी जिले में भी शनिवार सुबह बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार सुबह से ही मौसम खूबसूरत हो गया और आसमान से बादल बरसने लगे। ऐसा ही मौसम रविवार को भी देखने को मिला है।
काले बादलों को देखकर लग रहा था कि बरसात तेज होगी। अमोला और करैरा में शुक्रवार की शाम तेज वर्षा हुई है। लेकिन शहर में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। इस दौरान गर्मी से पूरी तरह राहत मिली, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
काले बादल और बूंदाबांदी की वजह से व्यापार भी प्रभावित हुआ है। सर्द-गर्म मौसम के चलते लोगों ने सॉफ्ट ड्रिंक्स से दूरी बना ली है। गन्ने का ठेला लगाने वाले प्रमोद विश्वकर्मा बताते हैं कि अप्रैल का पूरा महीना ऐसे ही बीत गया। जब यह गर्म होने लगता है तो हमारी मशीन चलने लगती है।
बेमौसम बारिश के कारण खरीदी केंद्रों पर रखे अनाज के भीगने का डर रहता था। लेकिन इस बार खरीदी केंद्रों पर गेहूं आदि की बिक्री इतनी कम है कि पूरा अनाज गोदाम में ही पड़ा रहता हैं। इसलिए उन्हें खराब मौसम से कोई समस्या नहीं है।
अभी तक बारिश को खतरा मान रहे किसान अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि अगली फसल के लिए खेत की जुताई करना आसान हो जाएगा। वर्तमान समय में मिट्टी गर्मी के कारण कठोर हो जाती है जिससे डीजल आदि की खपत अधिक होती है।












Click it and Unblock the Notifications