Weather Update: भारत के 8 राज्यों में शीतलहर का प्रकोप, छाया घना कोहरा, हिमाचल में येलो अलर्ट

Weather Update: देशभर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने उत्तरी राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहर के चेतावनी दी है। आईएमएडी ने मध्‍य भारत के कुछ ह‍िस्‍सों में 5 से 11 जनवरी के बीच तापमान में ग‍िरावट होने और शीतलहर की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान से सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, दक्षिणी असम और त्रिपुरा में मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है। IMD की ओर से कोहरे के चादर की सैटेलाइट इमेज जारी की गई गई है. जिसमें पूरे पंजाब, नॉर्थ राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ इलाकों पश्चिमी बंगाल में कोहरे की लेयर दिखाई दे रही है। आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में और 3 से 5 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में छिटपुट बारिश की भी संभावना है।

Weather Update Cold wave outbreak

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान (Weather Forecast) में कहा है कि पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने के चलते उत्तर भारत के राज्यों में और अधिक ठंड बढ़ सकती है। इसको लेकर आईएमडी ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले सप्ताह में भी लोगों को कोहरे और ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

दरअसल, इससे पहले पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्व भारत और कुछ अन्य क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने की आशंका जताई गई थी। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि इस हफ्ते दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि लक्षद्वीप और केरल में 4 जनवरी तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

धुंध के बीच यातायात प्रभावित
यूपी-बिहार और मप्र-राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। अधिकतर ट्रेनें लेट चल रही हैं। विजिविलटी कम होने के चलते सुबह और शाम को वाहनों लंबा जाम लग रहा है। नोएडा, दिल्ली में पिछले तीन दिनों से कुहरे के चलते वाहनों की रफ्तार काफी कम हुई है। वहीं कोहरे के चलते मंगलवार सबसे अधिक ट्रेनें लेट हुईं। अकेले दिल्ली से चलने वाले 26 ट्रेनें लेट चल रही हैं। वहीं भोपाल से निजामुद्दीन को चलने वाली ट्रेन साढ़े चार घंटे से अधिक लेट हो गई। चेन्नई-न्यू देलही छह घंटे लेट तो बेंगलुरु से निजामुद्दीन ट्रेन डेढ़ घंटे लेट हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+