Aaj Ka Mausam: ठंडी हवाओं के बीच दिल्ली-NCR में खिली धूप, जानिए यूपी-बिहार और राजस्थान का वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam kaisa rahega: फरवरी के महीने में उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली से लेकर राजस्थान तक धूप खिलने से मानों ठंड एकाएक गायब हो चुकी है। हालांकि, जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी के बाद 5 फरवरी को शीतलहर ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में ठंड का अहसास कराया

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज का मौसम शुष्क बना रहेगा। साथ ही, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश और कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो बीच-बीच में ठंड बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में वैसे तो मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

Aaj Ka Mausam kaisa rahega

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का 'येलो' अलर्ट जारी किया है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल और स्पीति और चंबा जिलों में बर्फबारी दर्ज की गई। शिमला जिले के नारकंडा और कुफरी, चंबा के डलहौजी और कुल्लू जिले के मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर भी बर्फबारी हुई।

आईएमडी ने गुरुवार और शुक्रवार को ऊना, बिलासपुर और मंडी में घने कोहरे की चेतावनी दी है। लाहौल और स्पीति का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान -4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ताजा बर्फबारी के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिसके चलते लाहौल और स्पीति पुलिस ने अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है।

इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, लेकिन यह "खराब" बनी हुई है। बुधवार सुबह तक आसमान साफ ​​होने की उम्मीद है। सफदरजंग मौसम केंद्र ने सोमवार रात को हल्की बारिश की सूचना दी, जिसमें 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है, क्योंकि उत्तर-पश्चिम से छह किमी/घंटा से कम की गति से हवाएं चल रही हैं। वहीं, राजस्थान में पिछले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश हुई। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, गिलगित-बाल्टिस्तान, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में सर्दी का सितम जारी है, हालांकि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पटना, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और गया समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी हवाएं ठंड का असर बनाए रखेंगी और तापमान में जल्द ही उतार-चढ़ाव की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है तथा उसके बाद फिर गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी तक राजस्थान में आसमान साफ ​​रहने और धूप खिली रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: Weather News: क्या आज दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठंड? जानें UP से बिहार तक 7 दिनों के मौसम का हाल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+