Weather Forecast: 48 डिग्री का टॉर्चर! रात में भी पारा हाई, कितना दिन और ये 'सितम'? IMD ने अपडेट्स में बताया
Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार समते देश के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। इस अधिकतम औसत तापमान दिन के वक्त 48 से 50 डिग्री के बीच है। ऐसे में जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है। धूप बढ़ते ही लोगों का घरो से निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां हो चुकी हैं, लेकिन प्रचंड गर्मी के बीच लोगों टूर प्लान को लेकर भी चिंतित हैं। ऐसे में ये स्थिति कब तक जारी रहेगी, इसको लेकर भारत मौसम विभाग ने ताजा अडेट दिया है।
मध्य प्रदेश और यूपी के हिस्से में आने वाले बुंदेलखंड में इन दिनो पूरी तरह आग सी बरस रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान से बिहार तक उत्तर भारत के सभी राज्य भीषण हीटवेव की चपेट में हैं। बात तपमान करें तोप्रयागराज, लखनऊ, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, महोबा समेत तमाम इलाकों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है।

इन क्षेत्रों में आज रात राहत
हाल में ली गई सैटेलाइट तसवीरों को लेकर भारत मौसम ने बड़ा दावा किया है। सैटेलाइट तस्वीरों को लेकर दावा किया गया कि उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व बिहार, पूर्वी झारखंड, आंतरिक ओडिशा और आसपास के छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल में कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।
केरल पहुंचा मानसून, पूर्वोत्तर राज्यों में भी एंट्री
इस बीच राहत की बात ये रही कि गुरुवार को मानसून केरल पहुंच गया। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में भी मानसून की एंट्री हो गई। दिल्ली में मानसून 27 जून तक आने का अनुमान है।
इस बार मानसून पूर्वानुमान के एक दिन पहले आया है। IMD ने 31 मई तक इसके केरल में पहुंचने की संभावना जताई थी। मानसून जल्दी आने का कारण रेमल साइक्लोन बताया जा रहा है, जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था।
इससे पहले 30 मई, 2017 को साइक्लोन मोरा के कारण मानसून समय से पहले आया था। 2023 में केरल में मानसून की एंट्री सात दिन की देरी के बाद 8 जून को हुई थी। आमतौर पर केरल में 1 जून को मानसून प्रवेश करता है और 5 जून तक देश के अधिकांश हिस्से को कवर कर लेता है।












Click it and Unblock the Notifications