Kal Ka Mausam: दिल्ली में जारी रहेगा गर्मी का तांडव, राजस्थान में Red Alert लेकिन इन राज्यों में होगी बारिश

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत जहां चुभती गर्मी और उमस से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। दिल्ली में पारा 44 डिग्री चल रहा है। लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने 13 जून के लिए ऐसी ही गर्मी का अंदेशा व्यक्त किया और लोगों से अपील की है कि वो अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल करें।

आइए विस्तार से जानते हैं कि 13 जून को पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है और लोगों को गर्मी से राहत कब मिलेगी?

Kal Ka Mausam

दिल्ली में आग उगलेगा आसमान

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी दिल्ली में गर्मी का आतंक जारी रहेगा। हीटेवव चलने की आशंका है और पारा 45 डिग्री के आस-पास ही रहेगा। 14 जून से राहत मिलने की संभावना है , आईएमडी ने कहा है कि 14 एक पश्चिमी विक्षोभ के आसार बने हैं।

13 जून के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

इसलिए उम्मीद है कि शुक्रवार के बाद से राजधानी के मौसम का मिजाज बदलेगा, हालांकि उसका ये भी कहना है कि 13 जून की शाम को तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है।

राजस्थान के लिए अलर्ट जारी (Kal Ka Mausam)

राजस्थानवासियों को हीटवेव से छुट्टी नहीं मिलने वाली है। 13 जून को जयपुर में पारा 42 डिग्री रह सकता तो वहीं जैसलमेर, बीकानेर, अलवर में पारा 47-48 डिग्री ही रहेगा और लू चलेगी। श्रीगंगानगर में तो रेड अलर्ट जारी है।

पंजाब, हरियाणा भी रहेंगे गर्मी की गिरफ्त में (Kal Ka Mausam)

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। हरियाणा के सिरसा में तो पारा 45 पार चल रहा है और यहां भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है इसलिए 13 जून के लिए भी यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है।

त्रिपुरा, सिक्किम में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट'

जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बरसात के आसार हैं तो वहीं पूर्वोत्तर में जमकर बादल बरसेंगे। त्रिपुरा, सिक्किम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल , बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी (Kal Ka Mausam)

कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में बारिश का कहर जारी रहेगा। कर्नाटक-तेलंगाना में शुक्रवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी है तो वहीं बल्लारी जिले में, कई दिनों की भारी बारिश के बाद हगरी नदी उफान पर है। नदी ने रारवी गांव के पास एक महत्वपूर्ण पुल को डूबा दिया है, जिससे सड़क संपर्क टूट गया है। यह पुल आस-पास के गांवों और कस्बों को जोड़ता है। उडुपी, दक्षिण कन्नड़, कोडागु, शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु और हसन में भारी बारिश की आशंका है।

तमिलनाडु में होगी भारी बारिश

वेल्लोर, तिरुपत्तूर, रानीपेट, तिरुवन्नमलाई, कल्लाकुरिची, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, अरियालुर, मयिलादुथुराई, कृष्णागिरी और धर्मपुरी में Yellow alert है। यहां पर भारी बारिश के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+