Weather: 49 डिग्री पर उबलने के बाद आज दिल्ली में छाए बादल, कई राज्यों में बारिश की आशंका, केरल में Red Alert
नई दिल्ली, 16 मई। प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। रविवार को दिल्ली का तापमान 49 डिग्री जा पहुंचा, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन कल की गर्मी के बाद से आज सुबह से मौसम में तब्दीली देखी जा रही है, इस वक्त दिल्ली में बादल छाए हुए हैं। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही कहा था कि एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण दिल्ली में सोमवार से मौसम बदलेगा और आंधी-पानी से सामना होगा।
Recommended Video

आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है
आपको बता दें कि आईएमडी ने कहा कि आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है और तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की भी आशंका है, आज दिल्ली में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली में मौसम का ये रूप आज से लेकर गुरुवार तक रह सकता है तो वहीं फ्राइडे से एक बार फिर से लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा और इसलिए अभी से शुक्रवार के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कई राज्यों में बारिश के आसार
केवल दिल्ली नहीं बल्कि यूपी, बिहार,एमपी, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी आज हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। तो वहीं राजस्थान और गुजरात में लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ेगा। जबकि उत्तराखंड और हिमाचल में भी हल्की बारिश होगी।

केरल में रेड अलर्ट जारी
जहां उत्तर भारत का ये हाल है वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में जमकर बारिश होने के आसार हैं। केरल में पांच दिनों के लिए भारी बारिश होने की आशंका है और इसी कारण आज से यहां रेड अलर्ट जारी है। मछुआरों को भी समुद्र में जाने से रोका गया है। तो वहीं आंध्रा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी आज बारिश हो सकती है।

बदलेगा मौसम, मिलेगी राहत
वहीं मौसम की जानकारी देने वानी निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि आज अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक,सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, आंतरिक तमिलनाडु और लक्षद्वीप,उत्तर पूर्वी बिहार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है तो वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में आज हल्की बारिश हो सकती है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications