मौसम ने बदली करवट, दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में अचानक गुरुवार (5 मार्च की) शाम में मौसम ने करवट बदली। दिन में हल्की धूप के बाद शाम होते-होते ठंड़ी तेज हवाएं के साथ बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि, कल रात भी दिल्ली और नोएडा, गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश हुई थी और मौसम बदल गया था। वहीं मौसम विभाग ने देर शाम तक कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जतायी थी।

Weather change in Delhi NCR pnational capital receive light showers

मौसम विभाग ने पहले ही देर शाम कई इलाकों में बारिश होने, तेज हवाएं चलने का अनुमान दिया था और इसको लेकर एक ट्वीट भी किया गया था। उन्होंने गरज के साथ बिजली चमकने के बारे में भी जानकारी दी थी। वहीं लखनऊ में गुरुवार को अचानक शुरू हुई बारिश और ओलावृष्टि से सड़क पर चल रहे लोगों को बचने का भी मौका नहीं मिला। जैसे तैसे लोगों ने पेड़ों और दुकानों के शेड के नीचे छिपकर ओलों से राहत पाई। लगभग 15 से 20 मिनट तक ओले गिरे जिसकी वजह से ट्रैफिक की रफ्तार भी थम गई।

गुरूवार को राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। जयपुर, हनुमानगढ़ और जैसलमेर सहित कई जगहों में ओलावृष्टि हुई। राजधानी में लगातार तीसरे दिन बरसात हुई। वहीं दिन में करीब 3.35 बजे बरसात व ओलावृष्टि का दौर शुरू हुआ जो चालीस मिनट तक चला। बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, चने और सरसों की फसलें खराब हो गईं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के 20 जिलों में फिर से ओले-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने पांच और छह मार्च को जयपुर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के पश्चिम और पाकिस्तान के ऊपर चक्रवाती तंत्र बनने से ओले गिरने के साथ-साथ बारिश होने के आसार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+