Weather Alert: यूपी-एमपी सहित इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, बिहार-बंगाल में गंगा उफान पर
नई दिल्ली, 11 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में अगले 4 दिनों के लिए यूपी-बिहार-एमपी और बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार और बंगाल में तो गंगा का उफान पर है, यहां पर लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।
Recommended Video

बिहार-बंगाल में गंगा उफान पर
बिहार के बक्सर में गंगा नदी खतरे के लाल निशान से ऊपर बह रही है तो वहीं बंगाल में भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने तो बिहार के 10 जिलों पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, सीतामढ़ी, किशनगंज, भभुआ, रोहतास और अररिया में Orange Alert जारी किया गया है।जबकि यूपी के इटावा , जालौन , हमीरपुर , औरैया , फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, आगरा , गोरखपुर , कौशांबी , बलिया , बांदा , चंदौली , बहराइच और कानपुर में आज बादल बरस सकते हैं।

उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार है,
इन शहरों में आज बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार है, यहां पर यलो अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भी 15 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा,तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications