Weather Alert: देश के कई राज्यों में होगी भारी बारिश, 4 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather Rain Alert IMD: देशभर में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। देशभर के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान में बताया कि अगले 4-5 दिनों में प्रायद्वीपीय और उससे सटे मध्य भारत में मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है।

देश में मौजूदा मानसून की स्थिति पर आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने सोमवार (15 जुलाई) को कहा कि, ''आज (14 जुलाई) और कल (15 जुलाई) गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। अगले 4 दिनों के लिए पूरे पश्चिमी तट पर 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है।''

Weather Rain Alert IMD

ये भी पढ़ें- Uttarakhand weather: भारी बारिश का अलर्ट,जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम, क्या है फोरकास्ट

Weather Heavy Rainfall: इन राज्यों में जारी किया गया ऑरेंज और रेड अलर्ट

🔴 आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने जानकारी दी है कि, ''मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।''

🔴 वहीं पूरे पश्चिमी तट के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। परसों बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में जल्द ही अलर्ट जारी किया जाएगा। पूर्वोत्तर क्षेत्र में केवल हल्की बारिश की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Bihar Weather News: बिहार में कहीं तेज़ बारिश तो कहीं गर्मी का सितम, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

🔴 IMD ने एक बयान में कहा, "16 तारीख को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

🔴 IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, "मानसून आज से नीचे की ओर बढ़ रहा है। हम आने वाले दिनों के लिए तटीय कर्नाटक, केरल और कोंकण गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी कर रहे हैं। वहां 20 सेमी से अधिक बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होगी। दिल्ली के लिए कोई अलर्ट नहीं है।"

Delhi Weather Alert: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

🔴 IMD ने दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। हालांकि इसके साथ हल्की आंधी और बिजली गिरने का अनुमान जताया गया है। मौसम में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

🔴 दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में 20 जुलाई तक बारिश का अनुमान लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+