Bihar Weather News: बिहार में कहीं तेज़ बारिश तो कहीं गर्मी का सितम, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल
Bihar Weather News Today: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज़ बदला हुआ नज़र आ रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश तो हुई लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। पहले तो लोग गर्मी से परेशान थे, बारिश होने पर राहत मिली थी। बारिश हुई तो जल जमाव की समस्या से परेशान हैं।
अब एक बार फिर मौसम का रुख बदलने से लोगों को गर्मी सता रही है। आइए जानते हैं प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज़ कैसा रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक 15 जुलाई सोमवार को बिहार के किशनगंज जिले में कुछ इलाको में भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर बिहार के एक-दो जिलों में हल्की वर्षा होने के संभावना जताई जा रही है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। दक्षिण बिहार के भी किसी जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस भरी गर्मी के आसार हैं।
Recommended Video
16 जुलाई मंगलवार से अगले पांच दिनों तक प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि अहले अल सुबह मौसम विभाग द्वारा अररिया में हल्की या फिर उससे थोड़ा ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है। मेघ गर्जन और वज्रपात के मद्देनज़क येलो अलर्ट भी जारी किया है।
14 जुलाई रविवार के दिन मौसम के हाल पर नज़र डालें तो प्रदेश के कई ज़िलों में हल्की और मध्यम वर्षा हुई। वहीं 24 घंटे में सबसे ज्यादा125.2 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा लखीसराय में हुई। खगड़िया में 114 मिलीमीटर, नवादा में 89.8 मिलीमीटर, पूर्णिया में 75.2 मिलीमीटर, नालंदा में 74.02 मिलीमीटर, अरवल में 67.8 मिलीमीटर के साथ मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications