Uttarakhand weather: भारी बारिश का अलर्ट,जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम, क्या है फोरकास्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मौसम विभाग ने 15 और 16 जुलाई को प्रदेशभर के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। खासकर इस दौरान कुमाऊं के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है, वहीं मैदानी इलाकों में भी इस दौरान बारिश देखने को मिल सकती है।

Uttarakhand weather Heavy rain alert know how long this weather what is the forecast

देहरादून समेत कई इलाकों में आज देर रात से ही बारिश हो रही है। ऐसे में ज्यादा सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि 15 और 16 जुलाई को प्रदेशभर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Recommended Video

    उत्तराखंड में एक बार फिर दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

    उन्होंने कहा कि 17 और 18 जुलाई से पूरे प्रदेशभर में बारिश की गतिविधि में इजाफा देखने को मिल सकता है,जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत है ताकि जान-माल का नुकसान ना हो।

    बीते कुछ दिनों से बारिश का क्रम थोड़ा कम हुआ है। जिस वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है। बारिश का असर कम होने से बीच में लोगों ने राहत भी ली। लेकिन उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आए। अब एक बार फिर बारिश का क्रम जारी रहने का अनुमान जताया है।

    ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। बीते दिनों हुई बारिश ने उधम सिंह नगर समेत कुमांउ के कई इलाकों में जमकर कहर बरपा। खटीमा समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। ​कई जगह एसडीआरएफ ने मोर्चा संभालते हुए लोगों की जान बचाई।

    इस बीच बदरीनाथ हाईवे भी लैंडस्लाइड चार दिन तक बंद रहा। अब कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। इस बीच कांवड़ियां गंगोत्री से जल भरकर ला रहे हैं।​ जिससे लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ने से परेशानी हो सकती है। बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+