Rain Alert: दिल्ली-यूपी समेत इन 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, रहें सावधान

दिल्ली-यूपी समेत 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई नदियां खतरे के निशान पर, चेतावनी जारी

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश जमकर कहर मचा रही है। बारिश के कारण कई राज्य बाढ़ में डूबे हुए हैं और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देश की कई नदियों का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच रहा है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह हुई हल्की बारिश के बाद आसमान को बादलों ने घेरा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। अब मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से कुछ राज्यों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

ये हैं वो 9 राज्य, जिनके लिए जारी हुआ अलर्ट

ये हैं वो 9 राज्य, जिनके लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की से भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में रविवार को भी बारिश जारी रह सकती है। आपको बता दें कि हरियाणा में हो रही भारी बारिश के चलते शुक्रवार को हथिनीकुंड बैराज से एक लाख 43 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसके बाद दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में यमुना नदी के किनारे के खेत पानी में डूब गए हैं। वहीं, यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने प्रशासन को अलर्ट पर रखा है।

हिमाचल, उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश

हिमाचल, उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश

वहीं, मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर का कहना है कि शनिवार को जम्मू और ऊधमपुर में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, धर्मशाला, ऊना, बिलासपुर में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है। भारी बारिश को देखते हुए कांगड़ा में आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासनिक टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है। इनके अतिरिक्त स्काईमेट ने उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल सहित कई इलाकों में तेज बारिश की आशंका जताई है। वहीं, कुछ पहाड़ी इलाकों पर बादल फटने की घटनाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में 40-50 किमी/घंटे की हवाओं के साथ बारिश

हरियाणा में 40-50 किमी/घंटे की हवाओं के साथ बारिश

स्काईमेट ने अगले 8 से 12 घंटों के भीतर पंजाब के कई हिस्सों में भारिश का अनुमान जताया है। वहीं, लगातार हो रही बारिश के चलते भाखड़ा नांगल बांध से पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब की नदियों का जल स्तर भी बढ़ सकता है। इसके अलावा हरियाणा में आज 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है। स्काईमेट के मुताबिक, आज राजस्थान के भी कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। राजस्थान में हो रही लगातार बारिश ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कोटा, बूंदी, बारां, प्रतापगढ़ और झालावाड़ में गुरुवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। कोटा में राहत कार्य के लिए सेना की मदद ली जा रही है।

मौसम विभाग ने पहले ही जारी कर दी थी चेतावनी

मौसम विभाग ने पहले ही जारी कर दी थी चेतावनी

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही इस सप्ताह के अंत में कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान जताया गया था। वहीं अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई थी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार को हुई बारिश का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। कोलकात में आज भी बारिश जारी रह सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+