उत्तर प्रदेश में बारिश से 72 घंटे में 15 की मौत, 133 इमारतें ढही

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से तीन दिनों के भीतर 15 लोगों की जान चली गई है। 133 इमारतों को नुकसान हुआ है और कम से कम 23 मवेशियों की मौत हो गई है। 9 जुलाई से 12 जुलाई के बीच सूबे के 14 जिलों में बारिश के चलते जानमाल का ये नुकसान हुआ है।

 उत्तर प्रदेश के ये जिले ज्यादा प्रभावित

उत्तर प्रदेश के ये जिले ज्यादा प्रभावित

बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में जानमाल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इनमें उन्नाव, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, बाराबंकी, हरदोई, खीरी, गोरखपुर, कानपुर, पीलीभीत, सोनभद्र, चंदौली, फिरोजाबाद, मऊ और सुल्तानपुर हैं।

 लखनऊ में अगले पांच दिनों तक बारिश

लखनऊ में अगले पांच दिनों तक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान है। इसके साथ-साथ मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अनुमान है।

मुंबई के लिए राहत की खबर

मुंबई के लिए राहत की खबर

देश के कई दूसरे हिस्सों के मुकाबले मुंबई के लिए मौसम के हवाले से बेहतर खबर है। करीब 20 दिनों से भारी बारिश का सामना कर रही मायानगरी मुंबई को अगले कुछ दिनों में इससे राहत मिल सकती है। शुक्रवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान से भी कम बारिश हुई है, जबकि शनिवार को मुंबई और आसपास के कुछ इलाकों में सिर्फ हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि भारी बारिश के चलते बीते दो हफ्तों से मुंबई शहर में जिंदगी पटरी से उतरी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+