'मरने का नया तरीका', मगरमच्छ का कॉस्ट्यूम पहनकर असली को छेड़ रहा शख्स तो लोगों ने किया कमेंट, VIDEO Viral
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि एक शख्स मगरमच्छ का कॉस्ट्यूम पहनकर असली मगरमच्छ को छेड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो आते हैं, जो कुछ ही देर में काफी वायरल हो जाते हैं। कई वीडियो प्रेरणा से भरे होते हैं तो कई काफी फनी भी होते हैं। इस बीच एक फनी वीडियो काफी वायरल हो रहा है। एक शख्स मगरमच्छ का कॉस्ट्यूम पहनकर असली मगरमच्छ को छेड़ रहा है। इसका वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल
बता दें कि इस छोटी क्लिप को ट्विटर पर नरेंद्र सिंह नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसमें दिखाया गया है कि एक व्यक्ति खतरनाक तरीके से मगरमच्छ के करीब पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहा है और उसे बार-बार छेड़ रहा है।

मगरमच्छ की तरह हरकत कर रहा शख्स
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि "कौनसा नशा किया है। वीडियो को सैकड़ों लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं कि कोई शख्स कैसे मगरमच्छ की तरह हरकत करते हैं।

मगरमच्छ के कॉस्ट्यूम में दिखा शख्स
10 सेकंड के फुटेज में एक शख्स नदी के किनारे टेढ़े-मेढ़े मगरमच्छ की पोशाक में लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। मगरमच्छ जहां धूप सेंकता नजर आ रहा था, वहीं शख्स कॉस्ट्यूम से हाथ हटाकर मगरमच्छ के बॉडी के पार्ट को बार-बार खींच रहा है।

मरने का नया तरीका
कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि बहादुरी और मूर्खता के बीच की रेखा बहुत पतली होती है। दूसरे ने कहा कि मरने का रचनात्मक तरीका है।

लोगों को डरा रहा वीडियो
इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो लोगों को बहुत डरा रहा है। लोगों का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी हटती तो शख्स की जान जा सकती है। शख्स की इस हरकत से लोगों को गुस्सा भी आ रहा है।
कौन सा नशा किए थे...#crocodile #Viral #TrendingNow pic.twitter.com/VHTMF56ope
— Narendra Singh (@NarendraNeer007) December 8, 2022
यह भी पढ़ें- गरीबों के लिए 'मगरमच्छ के आंसू' बहा रही है BJP, ओडिश सीएम नवीन पटनायक ने कहा












Click it and Unblock the Notifications