अगले 6-8 हफ्ते बेहद अहम, सावधानी बरती तो घट जाएंगे कोरोना के केस- रणदीप गुलेरिया

एम्स डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने त्यौहारी सीजन में लोगों से विशेष तौर पर सतर्क रहने की अपील की है।

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में दो दिन की गिरावट के बाद एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला है, जिसके बाद महामारी की तीसरी लहर की आशंका बढ़ने लगी है। सोमवार-मंगलवार को जहां कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 20 हजार से नीचे पहुंची, वहीं गुरुवार को ये आंकड़ा एक बार फिर से 26 हजार के पार पहुंच गया। इस बीच दिल्ली स्थित एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि त्यौहारी सीजन में कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए लोगों को विशेष तौर पर एहतियात बरतने की जरूरत है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Randeep Guleria ने दी सलाह, त्योहारों पर रहें सावधान | वनइंडिया हिंदी
    dr randeep guleria

    शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, 'त्यौहारी सीजन के दौरान सार्वजनिक जगहों पर भीड़ बढ़ती है, इसलिए हम लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर हम लोगों ने केवल अगले 6 से 8 हफ्ते तक सावधानी बरती, तो आने वाले वक्त में हम कोरोना वायरस के मामलों में एक बड़ी गिरावट देख पाएंगे।'

    दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ मनाने पर रोक
    इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी आगाह किया है कि त्यौहारी सीजन के दौरान लापरवाही भारी पड़ सकती है। कोरोना वायरस के हालात को देखते हुए दिल्ली में इस बार सार्वजनिक तौर पर छठ का त्यौहार मनाने पर रोक लगा दी गई है। गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी करते हुए लोगों से अपील की, कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए छठ का त्यौहार अपने घरों पर ही मनाएं।

    केरल में अभी भी कोरोना के हालात चिंताजनक
    आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली सहित ज्यादातर राज्यों में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट आई है, लेकिन केरल अभी भी कोरोना वायरस की गंभीर चपेट में है। शुक्रवार को देश में मिले कोरोना वायरस के कुल 26,727 मरीजों और 277 मौतों में से 15,914 केस और 122 मौतें अकेले केरल में दर्ज हुईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+