शिवसेना ने कहा- कोरोना को देखते हुए अयोध्या में कम लोगों को बुलाना ही सही, उद्धव बाद में जाएंगे
राम मंदिर भूमि पूजन में कम लोगों को बुलाना ही सही, हम फिर चले जाएंगे: राउत
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या आने को लेकर शिवसेना ने कहा है कि वो बाद में आएंगे और दर्शन करेंगे। पार्टी के सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए अयोध्या में कम संख्या में लोगों को आमंत्रित किया जाना अच्छा फैसला है। आज आधिकारिक समारोह आयोजित किया जा रहा है लेकिन अयोध्या में किसी के जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हम बाद में फिर वहां जाएंगे और दर्शन करेंगे।

Recommended Video
एक दिन पहले भी संजय राउत ने कहा था कि यह महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री वहां जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कभी भी जा सकते हैं राउत ने राम मंदिर निर्माण के आंदोलन में शिवसेना के योगदान को दोहराया है और कहा कि पार्टी ने एक करोड़ रुपये का दान राम मंदिर के निर्माण के लिए दिया है। राउत ने ये भी कहा कि शिवसेना ठाकरे कोआमंत्रित नहीं करने को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहती। बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में 175 लोग ही बुलाए गए हैं। ज्यादातर राज्यों के सीएम नहीं बुलाए गए हैं। बीजेपी के भी कुछ ही नेताओं को बुलाया गया है।
राम मंदिर भूमि पूजन के लिए पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे हैं। साकेत महाविद्यालय में बने हेलीपैड पर उनके हेलीकॉप्टर ने लैंड किया, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने उनकी अगवानी की। इसके बाद करीब पौने बारह बजे पीएम मोदी ने अयोध्या में सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की। हनुमानगढ़ी का दर्शन के बाद पीएम मोदी ने रामलला के सामने साष्टांग दंडवत प्रणाम किया, यहां पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री ने रामलला की प्रक्रिमा की और पारिजात का पौधा भी लगाया। रामलला के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर भूमि पूजन के अनुष्ठान में हिस्सा ले रहे हैं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications