सिंधिया को लेकर पीएल पूनिया ने कांग्रेस पर ही उठाए सवाल, कहा- हम 15 महीने भी नहीं टिक सके
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है और पार्टी के सबसे अहम नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। सिंधिया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी इस्तीफे दे दिए। जिससे मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार संकट में पड़ गई है। इस मामले पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया की भी प्रतिक्रिया आई है। पुनिया ने सिंधिया के जाने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
Recommended Video

'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है'
उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे वरिष्ठ नेता को खो दिया है। इसमें गहन आत्मनिरीक्षण की जरूरत है कि क्या सिंधिया अकेले जिम्मेदार हैं। भाजपा के 15 साल के कुशासन के बाद हम सत्ता में आए और हम 15 महीने तक भी नहीं टिक सके।'
कमलनाथ सरकार अल्पमत में नजर आ रही है
फिलहाल कमलनाथ सरकार अल्पमत में नजर आ रही है। इस बीच ये भी कहा जा रहा है कि ज्योतिरादित्य आज दोपहर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। दिल्ली से लेकर भोपाल तक बैठकों का दौर चल रहा है और हर किसी की नजर इसपर है क्या कमलनाथ अपनी सरकार बचा पाएंगे। कभी राहुल गांधी के करीबी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने होली के मौके पर पार्टी से इस्तीफा देकर हर किसी को हैरान कर दिया।

इस्तीफे में सिंधिया ने क्या कहा?
अपने इस्तीफे में उन्होंने बीते साल के हालातों का जिक्र किया और उसे ही मुख्य कारण बताया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी मुलाकात की। पहले खबर थी कि वो मंगलवार शाम को ही भाजपा में शामिल होंगे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह बुधवार को शामिल होंगे।

कमलनाथ ने क्या कहा?
जहां राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ दावा कर रहे हैं कि वह अभी भी बहुमत हासिल कर लेंगे। इस बीच बचे हुए जो विधायक हैं, उन्हें जयपुर लाया जा रहा है। विधायकों के इस्तीफे के बाद विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा भी गिरकर 104 पहुंच गया है। 22 इस्तीफों के बाद कांग्रेस की संख्या 114 से 92 हो गई है। वहीं मंगलवार शाम को हुई कमलनाथ की बैठक में भी 92 के बजाय 88 विधायक ही पहुंचे। फिलहाल सपा-बसपा और निर्दलीयों की मदद से कांग्रेस के पास 99 विधायकों का समर्थन हासिल है।
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications