दिल्‍ली के लिए मुख्‍यमंत्री प्रत्‍याशी घोषित‍ नहीं: नितिन गडकरी

Nitin Gadkari on CM candidate
नई दिल्‍ली। भाजपा के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि अभी हमने राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पद के लिए किसी नेता का नाम फाइनल नहीं किया है। इस बारे में अंतिम फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड ही लेगा। बताया जा रहा है कि इसी फैसले के लिए आगामी 20 अक्‍टूबर को पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। जिसमें इसका फैसला किया जाएगा। इस बैठक में नरेंद्र मोदी भी हिस्‍सा लेंगे।

सूत्रों का कहना है कि अभी तक दिल्‍ली के सीएम पद के प्रत्‍याशी माने जा रहे विजय गोयल के काम करने के तरीके से कई नेता सहमत नहीं हैं। वहीं पार्टी के केंद्रीय नेतृत्‍व ने भी पूर्व मंत्री वर्धन तक ही अपनी पसंद सीमित नहीं रखी है। हालांकि वर्धन की छवि काफी साफ सुथरी है और पार्टी के समर्थकों के बीच उनकी स्‍वीकार्यता भी है लेकिन अंतिम फैसला पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद ही लिया जायेगा।

लोकसभा चुनाव 2014 को देखते हुए इन पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनावों को काफी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+