'हम राम के उपासक, वे राम के व्यापारी', जयराम रमेश ने बीजेपी पर साधा निशाना
Jai Ram Ramesh on BJP: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हमलोग भगवान राम के उपासक हैं। कांग्रेस ने इस साल जनवरी में अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था। बीजेपी ने इसका कड़ा विरोध किया था।
इसके बाद पार्टी के फैसले का बचाव करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि यह राजनीतिक व्यक्ति द्वारा राजनीतिक कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भव्य भगवान राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का नेतृत्व किया था।

बीजेपी पर धर्म का राजनीतिकरण करने का आरोप
एएनआई से बात करते हुए उन्होंने बीजेपी पर "धर्म का राजनीतिकरण" करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह धर्म और राजनीति को भी नीचे लाता है। बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वे राम के व्यापारी हैं, जबकि कांग्रेस के लोग राम के पुजारी और उपासक हैं।
कोई भी हमें राम विरोधी नहीं कह सकता- जयराम रमेश
जयराम रमेश ने कहा कि 22 जनवरी का जश्न राजनीतिक था। यह एक राजनीतिक व्यक्ति के लिए किया गया था। हम राम के उपासक हैं और बीजेपी राम के व्यापारी हैं। आज मेरा जन्मदिन है। मेरा नाम जयराम रमेश है - दोनों भाग मेरे नाम में 'राम' है। कोई भी हमें राम विरोधी नहीं कह सकता। धर्म का राजनीतिकरण धर्म और राजनीति को भी नीचे लाता है।
छत्तीसगढ़ रैली में पीएम मोदी ने किया कांग्रेस पर हमला
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में अपनी रैली के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। पीएम मोदी ने यह भी आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जो पार्टी के रुख से असहमत थे। कांग्रेस के लोग राम विरोधी है।
यह भी पढ़ें- 'इतिहास नहीं जानते PM मोदी, हिंदू महासभा के अध्यक्ष...', 'मुस्लिम लीग छाप' बयान पर जयराम रमेश का पलटवार












Click it and Unblock the Notifications