अजय देवगन के साथ 'गंगाजल' में काम कर चुकी हैं Wankhede की वाइफ, जानिए कैसे हुआ ये मिलन

मुंबई, 26 अक्टूबर। क्रूज ड्रग्स केस की वजह से चर्चा में आए एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर अवैध वसूली जैसे भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। एनसीपी नेता नवाब मलिक लगातार समीर वानखेड़े पर गंभीर वार कर रहे हैं। उन्होंने समीर को फर्जी ऑफिसर बोलते हुए कहा है कि वानखेड़े ने सरकारी नौकरी पाने के लिए अपना धर्म परिवर्तन तक करा लिया है। हालांकि समीर वानखेड़े ने नवाब मलिक के सारे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि 'मैंने उनके दामाद को ड्रग्स केस में अरेस्ट किया है इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।'

 मेरे पति ईमानदार ऑफिसर हैं: क्रांति रेडकर

मेरे पति ईमानदार ऑफिसर हैं: क्रांति रेडकर

तो वहीं इस मामले में अब समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर भी खुलकर अपने पति के समर्थन में उतर आई हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि 'मेरे पति ईमानदार ऑफिसर हैं और इस वजह से उन्हें बदनाम करने और उनकी इमेज को खराब करने की बात की जा रही है।'

मीडिया पर गुस्सा निकाला

उन्होंने मीडिया पर गुस्सा निकालते हुए कहा है कि 'बिना कुछ जाने किसी की पर्सनल लाइफ को इस तरह से सामने लाना बिल्कुल सही नहीं है, समीर जन्म से हिंदूं हैं और उन्होंने कभी भी कोई भी धर्म परिवर्तन नहीं किया है।'

दो जुड़वा बेटियों के मम्मी-पापा हैं समीर-क्रांति

दो जुड़वा बेटियों के मम्मी-पापा हैं समीर-क्रांति

आपको बता दें कि अपने पति की इमेज खराब करने वालों के खिलाफ खुलकर बोलने वाली क्रांति रेडकर मराठी थियेटर और टीवी-फिल्म का चर्चित चेहरा हैं। मूल रूप से मुंबई निवासी क्रांति रेडकर और समीर वानखेड़े की शादी साल 2017 में हुई थी। दोनों को शादी से दो जुड़वा बेटियां हैं। क्रांति एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर की दूसरी पत्नी हैं।

अजय देवगन के साथ 'गंगाजल' में काम कर चुकी हैं क्रांति

अजय देवगन के साथ 'गंगाजल' में काम कर चुकी हैं क्रांति

मुंबई में जन्मी क्रांति की पूरी पढ़ाई-लिखाई मायानगरी से हुई है। उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर चुना। उनकी पहली मराठी फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई Soon Asavi Ashi थी। इस फिल्म में उनके कोस्टार अंकुश चौधरी थे। इसके बाद क्रांति ने कई मराठी फिल्मों और शो में काम किया। साल 2003 में क्रांति ने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने प्रकाश झा की सुपरहिट फिल्म 'गंगाजल' में अजय देवगन के साथ काम किया था। फिल्म में उन्होंने महत्वपूर्ण रोल प्ले किया था, हालांकि फिल्म में लीड एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह थीं। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया।

मराठी के हिट नंबर ' Kombdi Palali' में बिखेरा जलवा

मराठी के हिट नंबर ' Kombdi Palali' में बिखेरा जलवा

क्रांति एक कुशल नृत्यांगना और सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। उन्होंने मराठी के हिट नंबर ' Kombdi Palali' पर धमाकेदार डांस करके सबको हैरान कर दिया था। इस गाने को 18 million views मिल चुके हैं। इस गाने को हिंदी में फिल्म अग्निपथ 2 में 'चिकनी चमेली' के नाम से फिल्माया गया था। 'शाहनपन देगा देवा'', ''शिक्षाच्य आयचा घो'', ''खो खो और मर्डर मेस्त्री'' क्रांति की चर्चित मराठी फिल्में हैं।

फिल्म 'काकन'

फिल्म 'काकन'

क्रांति ने कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया है। क्रांति ने अपने निर्देशन की शुरुआत साल 2015 में फिल्म 'काकन' से की थी। फिल्म में उर्मिला कानिटकर और जितेंद्र जोशी थे। इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही लोग उन्हें बतौर डायरेक्टर भी पसंद करने लगे ।

समीर की बहादुरी और ईमानदारी से प्रभावित थीं क्रांति

समीर की बहादुरी और ईमानदारी से प्रभावित थीं क्रांति

क्रांति और समीर दोनों एक-दूसरे से काफी प्रेम करते हैं। हालांति क्रांति की एंट्री समीर की लाइफ में उनके तलाक के बाद हुई थी। क्रांति, समीर की बहादुरी और ईमानदारी से काफी प्रभावित थीं और यही वजह बनीं कि वो उनके साथ शादी करने को रेडी हुई थीं। कहते हैं दोनों एक इवेंट में पहली बार मिले थे। क्रांति रेडकर अक्सर समीर के साथ तस्वीरें साझा करती हैं और यह व्यक्त करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं कि उन्हें अपने पति के काम और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता पर कितना गर्व है।

यहां देखें क्रांति रेडकर का हिट नंबर ' Kombdi Palali'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+