केजरीवाल ने झूठ बोला, हम जन लोकपाल के विरोधी नहीं: हर्षवर्द्धन

We are not against Jan Lokpal Bill: Harshvardhan
नई दिल्‍ली। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्‍तीफे की संभावना के बीच दिल्‍ली विधानसभा में विपक्ष के नेता हर्षवर्द्धन का कहना है कि अरविंद केजरीवाल हमारे खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं। हम जन लोकपाल के विरोधी नहीं हैं। हमने ही सबसे पहले भ्रष्‍टाचार को खत्‍म करने के लिए उत्‍तराखंड में जनलोकपाल बिल पारित किया। भाजपा सरकार ने ही दिल्‍ली में भी लोकायुक्‍त की नियुक्ति की है। जिसने पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ भी निर्णय दिया। सबसे ज्‍यादा हमने ही भ्रष्‍टाचार के खिलाफ काम किया है।

हर्षवर्द्धन ने कहा कि अब अगर केजरीवाल देश में जाकर झूठ बोलते हैं तो हम हर रोज उनके झूठ का खुलासा करेंगे। दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल ने भी कह दिया है कि जन लोकपाल बिल बनाने के लिए केंद्र की मंजूरी लेनी पड़ेगी। हम केजरीवाल को संविधान का अपमान नहीं करने देंगे, कोई भी बिल कानूनी तरीके से ही लाया जाना चाहिए।

हर्षवर्द्धन ने आरोप लगाये कि केजरीवाल ने दिल्‍ली की जनता के जो बिजली का बिल माफ करने की बात की थी, उन्‍होने सिर्फ अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ही बिल माफ करवाये हैं।

उन्‍होने कहा कि कांग्रेस ने केजरीवाल को समर्थन देकर साबित कर दिया था कि उनकी मंशा सही नहीं है। सत्‍ता में तो 'आम आदमी पार्टी और कांग्रेस है पर मुकेश अंबानी को लाभ पहुंचाने का आरोप ये लोग हम पर लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+