सोनिया गांधी और केजरीवाल से मुलाकात करेंगी ममता 'दीदी', विपक्ष को एकजुट करने का प्लान

नई दिल्ली, 28 जुलाई: बंगाल विधानसभा चुनाव के रण में बीजेपी को बुरी तरह से पटखनी देने के बाद टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे जोश से लबरेज हैं। हर मोर्चे पर मोदी सरकार को घेरने वालीं ममता 'दीदी' दिल्ली के दौरे पर हैं। ऐसे में मंगलवार को जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वहीं आज बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगी।

 mamata banerjee

बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रही बनर्जी की यह बैठक कई मायनों में खास बताई जा रही है। सोनिया और केजरीवाल के अलावा ममता एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार समेत कई विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। शाम साढ़े चार बजे सोनिया गांधी के साथ ममता बनर्जी की 10 जनपथ पर बैठक होगी तो शाम 6 बजे उनका दिल्ली के सीएम केजरीवाल से मुलाकात का प्लान है।

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को कड़ी चुनौती देने के लिए ममता बनर्जी विपक्षी दलों से एकजुट करने की कोशिश में लगी हुई हैं। इससे पहले बंगाल चुनावों के दौरान भी उन्होंने विपक्ष के नेताओं को पत्र लिखकर एक साथ आने के लिए कहा था।

वहीं इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसको उन्होंने औपचारिक मुलाकात बताया। बनर्जी ने बताया था कि मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, ये सौजन्य भेंट है। हमें और वैक्सीन मिले इसके लिए प्रधानमंत्री से बात की। हमारे राज्य को आबादी के हिसाब से दूसरे राज्यों से बहुत कम वैक्सीन मिली है। वहीं उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि पेगासस पर प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक बुलाएं। सुप्रीम कोर्ट से इसकी जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+