Wayanad landslide tragedy: बचाव अभियान जारी, मरने वालों की संख्या हुई 190, अभी भी लापता हैं लगभग 200 लोग
Wayanad landslide tragedy: केरल के वायनाड जिले में भीषण भूस्खलन के बाद ढही इमारतों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश तीसरे दिन भी जारी है। मरने वालों की संख्या 190 तक पहुँच गई है और अभी भी 200 से अधिक लोग लापता है। वहीं क्षतिग्रस्त सड़कें और टूटे पुल, साथ ही भारी मशीनरी की कमी ने बचाव कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।
सरकार ने प्रभावित लोगों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और 9,328 लोगों को जिले के 91 राहत शिविरों में पहुंचाया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राहुल गांधी ने गुरुवार को वायनाड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों को दुख बांटा।

चुनौतियों के बीच लोगों को बचाने में जुटी टीमें
प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक उपकरणों के परिवहन की सुविधा के लिए, अधिकारियों ने बेली ब्रिज का निर्माण किया है। इन प्रयासों के बावजूद, बचाव दल को भूस्खलन से हुए व्यापक नुकसान के कारण लापता व्यक्तियों के शवों को बरामद करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
घायलों के इलाज में जुटी स्वास्थ्य टीमें
इस त्रासदी बचे लोगों का अस्पतालों में इलाज करवाने में डॉक्टर और स्वास्थकर्मी हैं वहीं बरामद शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस दुखद घटना के बाद के हालात को संभालने और यह सुनिश्चित करने में बचाव टीमें जुटी हुई है ताकी बचे लोगों को समय पर उपचार मिल सके।
विपरीत परिस्थितयों में बचाव दल अनेक बाधाओं के बावजूद दिन-रात काम कर रहे हैं। अभी रिकवरी ऑपरेशन जारी है, राहत शिविर स्थापित करने और बुनियादी ढांचे के निर्माण में टीमें जुटी हुई हैं। स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, लेकिन राजनीतिक नेताओं, स्वास्थ्य कर्मियोंऔर बचाव दलों के निरंतर समर्थन से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।











Click it and Unblock the Notifications