Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली के निचले इलाकों पर मंडराया खतरा, तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के निचले इलाकों पर खतरा बढ़ रहा है। यहां यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब खतरे के निशान के काफी करीब पहुंच गया है। शनिवार सुबह नदी का जलस्तर खतरे के निशान से बस थोड़ा दूर ही रह गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर कम भी हो सकता है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'सुबह 10 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 204.23 मीटर दर्ज किया गया है। जो शुक्रवार शाम 5 बजे 204.41 मीटर था। इसके साथ ही गुरुवार सुबह 10 बजे 203.77 मीटर था।'

Recommended Video

    Weather News: Odisha में भारी बारिश, Delhi में Yamuna खतरे के निशान के करीब । वनइंडिया हिंदी
    yamuna, delhi, yamuna river, delhi yamuna river, water level of yamuna river, yamuna river water level rises, yamuna rive in delhi, yamuna rive news, यमुना, दिल्ली, यमुना नदीं, दिल्ली यमुना नदी, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

    अधिकारी ने नदी का जलस्तर बढ़ने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि हरियाणा राज्य के यमुनानगर जिले के हथिनीकुंड बैराज से नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। उनके अनुसार, सुबह 8 बजे 7.173 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। शुक्रवार शाम 4 बजे प्रवाह दर (नदी के बहाव की दर) 13,871 क्यूसेक थी, जो पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक है। अधिकारी ने कहा, 'पिछले दो दिनों में प्रवाह दर 10,000 क्यूसेक से 25,000 क्यूसेक के बीच बनी हुई है, जो बहुत अधिक नहीं है।' बता दें एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकेंड के बराबर है।

    जानकारी के लिए बता दें हथिनीकुंड बैराज से जो पानी छोड़ा जाता है, उसे दिल्ली पहुंचने में दो से तीन दिन का वक्त लग जाता है। इस पानी का इस्तेमाल यहां पीने के लिए किया जाता है। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने से भी जल का स्तर बढ़ गया था। पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने के लिए 24 नाव तैनात की हैं। इनमें से हर एक नाव में दो गोताखोर हैं। इसके साथ ही और अधिक नावों और गोताखोरों की टीम को भी तैनात किया जाएगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+