VIDEO: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पर डाला काला कपड़ा
सूरत। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के ऊपर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक युवक ने काला कपड़ा डाल दिया। घटना सूरत की है। अठावले पर कपड़ा डालने वाले इस युवक ने कहा कि दलितों पर अत्याचार होते हैं और हमारे नेता राजनीति करते रहते हैं। बता दें कि रामदास अठावले खुद भी दलित समुदाय से ही आते हैं।

आपको बता दें कि आरपीआई (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया) के नेता रामदास अठावले वर्तमान में एनडीए सरकार में हिस्सेदार हैं और केंद्रीय मंत्री भी हैं। कपड़ा डालने वाले युवक को कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों ने रूम से बाहर निकाल दिया। यह पूरा वाकया मीडिया के कैमरों के सामने ही हुआ।
देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications