देखें वीडियो: बेजुबान बंदर ने दी इंसानों को सीख, डॉक्‍टर बन बचाया साथी की जान

कानपुर। कभी-कभी जनवरों से इंसानियत की ऐसी सीख मिल जाती है जो खुद इंसान एक दूसरे को नहीं सिखा पाते। ऐसा ही एक मामला उत्‍तर प्रदेश के औद्योगिक राजधानी कानपुर में सामने आया है। यहां के रेलवे स्टेशन पर 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन से टकराये अपने साथी को एक बन्दर मौत के मुंह से खींच लाया। दरअसल हुआ ये कि एक बंदर हाई टेंशन तार से चिपक गया जिससे उसे जोर से झटका लगा और वो जमीन पर जा गिरा।

Monkey saves 'dying' friend at Kanpur Railway station

बंदर के नीचे गिरते ही लोगों को लगा कि वो मर चुका है। लेकिन उसका एक साथी बंदर उसे ठीक करने में जुट गया। वो बंदर को होश में लाने की कोशिश करने लगा। दूर खड़े लोग ये सबकुछ अपनी आंखों से देख रहे थे और अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इसके बाद वहां दो और बंदर आए। उनमें से एक ने मरणासन्न बंदर को हिलाया-डुलाया लेकिन उसमें कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद जो बंदर ने किया उसने इंसानियत को एक नया पैगाम दिया।

साथी बंदर ने हार न मानते हुए उसे बचाने की कोशिश करने लगा। उसने बेहोश बंदर को पास की नाली में डुबोया और उसके शरीर को कई बार दांत से झकझोरा। इसके बाद एक बार फिर पानी में डुबोया और बाहर निकाल कर उसे जोर से हिलाने लगा। बंदर लगातार साथी को काटने लगता है ताकि होश आ सके। कभी उसके मुंह पर, कभी उसके शरीर पर। इसे डॉक्टरी भाषा में शॉक ट्रीटमेंट कहते हैं। बंदर की ये कोशिश करीब 20 से 25 मिनट तक चलती रही। कोशिश रंग लाई और बेसुध बंदर बिल्कुल चंगा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+