VIDEO: पटरियों से जंगल जा रहे थे हाथी, सामने थी दीवार, बिना देर किए रेल मंत्री ने तुड़वा दी
Watch video: Elephants struggle to cross Railway tracks, Indian Ministry takes good step, this incident happened in Tamil Nadu’s Nilgiris and the video shared by IAS officer Supriya Sahu.
नीलगिरी। हाथियों के झुंड का रेलवे लाइन के किनारे की दीवार को पार करने की कोशिश का एक वीडियो इतना वायरल हुआ कि रेल मंत्रालय ने बिना देर किए वन्यजीवों के हित में एक जरूरी फैसला ले लिया। दरअसल, कुछ हाथी रेलवे पटरियों की दीवारों को पार करने के लिए संघर्ष करते देखे गए, जो कि उस जंगल में प्रवेश करना चाहते थे जो दूसरी तरफ था, लेकिन मजबूत बाड़ के कारण वे ऐसा नहीं कर पाए।

हाथियों की रेलवे पटरियों पर मशक्कत का वीडियो
हाथियों की रेलवे पटरियों पर मशक्कत का वीडियो लोगों की नजर में आया वे सोशल मीडिया पर तरह-तरह से हाथियों के प्रति सुहानुभूति जताने लगे। यहां तक कि वीडियो को ट्विटर पर बड़े-बड़े अफसरों ने भी शेयर किया। जिससे यह इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो की क्लिप को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने भी ट्वीट किया। इस दृश्य को साहू ने विचलित करने वाला बताया और वन्यजीवों के अनुकूल डिजाइन की आवश्यकता पर जोर डाला।

जंगल में दूसरी तरफ जाना चाहते थे हाथी
कुछ लोगों ने कहा कि, सरकार को जंगली इलाकों में ऐसी दीवार नहीं बनानी चाहिए कि वन्यजीवों का जीवन संकट में आ जाए। जैसा कि, वीडियो में दिख रहा था कि जब हाथी दीवार की वजह से रेलवे-पटरियों के दूसरी ओर न जा सके तो कुछ सेकंड के बाद, उनके झुंड को पटरियों पर ही लंबा चलना पड़ा। वे पटरी पर चले इसलिए ताकि वे उचित रास्ते से जंगल में प्रवेश कर सकें। इस दौरान गनीमत यह रही कि लाइन पर कोई भी ट्रेन नहीं आई। यदि ट्रेन आती तो जरूर हादसा होता।

ट्रेन आ जाती तो होता बड़ा भयानक हादसा
वीडियो देखकर चिंता जता रहे लोगों की प्रतिक्रियाएं देखते हुए रेल मंत्रालय ने जानवरों को रेल की पटरियां पार करने के लिए एक सुरक्षित मार्ग प्रदान करने के लिए त्वरित कार्रवाई की। जिसके बाद उसी जगह का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें जेसीबी से पटरियों के किनारे की दीवार तोड़ते देखा जा सकता है। ये दीवार इसलिए तोड़ी गईं ताकि हाथी जैसे जानवर वहां से निकलें तो पटरियां पार कर दूसरी ओर जा सकें।

रेलवे मंत्रालय ने तत्काल लिया यह फैसला
रेलवे द्वारा रेल-पटरियों के पास की दीवारें तोड़ने के फैसले को भी बहुत से लोगों ने सराहा। वहीं, कुछ लोगों ने सुप्रिया साहू के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, आपने जो हाथियों के पटरी क्रॉस करने की कोशिश करते वीडियो शेयर किया था, वो वायरल हो गया और बहुत से लोगों ने आवाज उठाई तो रेलवे मंत्रालय ने तत्काल वो दीवार ही तुड़वा दी, जहां से हाथी पटरियां पार करने की कोशिश कर रहे थे।

फिर दीवार तोड़ती जेसीबी का वीडियो सामने आया
दीवार तोड़ती जेसीबी का वीडियो दिखने पर आईएएस अधिकारी ने अपनी पुरानी पोस्ट को फिर कैप्शन दिया, "जब हम एक साथ काम करते हैं तो हम समाधान लेकर आते हैं। उस दीवार को तोड़ा जा रहा है, जिसे वहां नहीं होना चाहिए था। ग्रेट टीम वर्क।, "
ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद, इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा। नेटिज़न्स ने कमेंट के सेक्शन में सुप्रिया साहू के प्रयासों की सराहना की और रेल मंत्रालय द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की भी प्रशंसा की।

सुप्रिया साहू की सराहना
एक यूजर ने लिखा, "इतनी अच्छी खबर, उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने इस तात्कालिक इशु की पहचान की, उसके लिए बात की और समाधान ढूंढा।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'टीम वर्क एक बार फिर साबित हुआ है। मैडम आपके प्रयासों को धन्यवाद।"
तमिलनाडु के नीलगिरी की घटना
बता दें कि, यह घटना तमिलनाडु के नीलगिरी की थी, जहां हाथियों के एक झुंड को रेल की पटरियों पर चलते हुए देखा जा सकता है ताकि वे वहां से चढ़कर दूसरी ओर जंगल में प्रवेश कर सकें।
हालांकि, दीवार होने की वजह से हाथियों को दिक्कत हुई वो काफी देर तक पटरियां पर टहलते रहे। तब उनका वीडियो साझा करते हुए यूजर्स ने लिखा, "यह देखकर दुख हुआ कि हाथियों के इस झुंड को खतरे से भरे रेलवे ट्रैक से अपना रास्ता तय करना पड़ा। वन्यजीवों के अनुकूल हमें संवेदनशील डिजाइन एवं सभी बुनियादी कार्य करने की जरूरत है।,"












Click it and Unblock the Notifications